आ रही है बेबी पेट्रोल SUV, रिवील हुआ Tekton का लुक, क्रेटा-सिएरा को देगी टक्कर

भारतीय एसयूवी मार्केट में एक नई कार की एंट्री होने वाली है. कंपनी इसे बेबी पेट्रोल का लेबल दे रही है. कंपनी इस कार को जो लेबल दे रही है, वो ग्लोबल मार्केट की दमदार कार पेट्रोल का बेबी वर्जन है. ये कार बोल्ड लुक और दमदार फीचर्स के साथ आएगी. हम बात कर रहे हैं Nissan Tekton की, जो 9 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाली है.

Advertisement
Nissan Tekton अगले महीने लॉन्च होने वाला है. (Photo: Nissan India) Nissan Tekton अगले महीने लॉन्च होने वाला है. (Photo: Nissan India)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

निसान (Nissan) भारतीय बाजार में अपनी नई कार लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं अपकमिंग निसान एसयूवी टेक्टॉन (Tekton) की. ये कार अगले महीने लॉन्च होने वाली है, जिसके टीजर कंपनी ने जारी करने शुरू कर दिया है. निसान इस कार को बेबी पेट्रोल (Baby Patrol) नाम से बुला रही है. 

हालांकि, इस कार का आधिकारिक नाम निसान टेक्टॉन ही होगा. ये रेनो डस्टर की बैज इंजीनियर्ड वर्जन है, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ है. निसान टेक्टॉन को कंपनी 9 जुलाई को लॉन्च करने वाली है. इस कार की लॉन्चिंग के साथ निसान मिडसाइज एसयूवी मार्केट में वापसी करेगी. 

Advertisement

साल 2023 में निसान किक्स को डिस्कंटीन्यू करने के बाद से ब्रांड ने कोई कार इस सेगमेंट में लॉन्च नहीं की है. तीन साल बाद ब्रांड इस सेगमेंट में वापसी करेगा. कंपनी ने इसके कई टीजर जारी कर दिए हैं, जिससे कार के डिजाइन को लेकर बहुत सी चीजें क्लियर हो गई हैं. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है. 

बोल्ड डिजाइन मिलेगा 

निसान टेक्टॉन में कनेक्टेड एलईडी हेडलाइट्स मिलेंगी. वहीं कार के बोनट पर TEKTON लिखा होगा. ब्रांड इसके टेलगेट को भी टीज किया था, जिस पर भी टेक्टॉन की लेटरिंग मिलेगी. एसयूवी के फ्रंट बंपर में पूरी चौड़ाई तक एक लाल रंग की स्ट्रीप जोड़ी गई है. ग्रिल की बात करें, तो इसमें कई सारे मल्टीट्यूड हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिखेंगे.

निसान की नई एसयूवी 9 जुलाई को लॉन्च होगी. (Photo: Nissan.in) 

यह भी पढ़ें: Creta-Sierra से टक्कर, फीचर्स की भरमार, इस तारीख को आ रही नई Nissan SUV 

Advertisement

कार के दरवाजों को खोलने के लिए कंपनी इसमें पुल टाइप डोर हैंडल देगी. रियर गेट के पुल हैंडल्स सी-पिलर पर होंगे. इसमें मल्टी स्पोक एलॉय और ट्विन-रिग्ड स्पॉयलर मिलेंगे. टेललाइट्स सी-शेप वाले सिग्नेचर लुक के साथ आएंगी. ऐसा ही कुछ हमें निसान पेट्रोल एसयूवी में मिलता है. एक टीजर में निसान ने इस एसयूवी को पेट्रोल के साथ खड़ा किया हुआ है. 

इंजन और पावर 

टेक्टॉन में भी हमें डस्टर वाला ही इंजन सेटअप देखने को मिल सकता है. इसमें 100 एचपी की पावर वाला 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसके अलावा कंपनी 163 एचपी पावर वाला 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है. कार में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दोनों ही इंजन के साथ दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Defender जैसा लुक, पावरफुल इंजन! नई Nissan Terrano हुई पेश

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स कंपनी सिर्फ बड़े इंजन के साथ दे सकती है. वैसे तो रेनो डस्टर हाइब्रिड इंजन के साथ भी आने वाली है, लेकिन इस इंजन के निसान टेक्टॉन में आने की कोई जानकारी नहीं है. डस्टर को रेनो ने 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. निसान टेक्टॉन की कीमत भी इसकी के आसपास होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »