Defender जैसा लुक, पावरफुल इंजन! नई Nissan Terrano हुई पेश

27 April 2026

By: Aaj Tak Auto

Nissan Terrano की वापसी

जापानी कार कंपनी Nissan एक बार फिर अपनी पॉपुलर Terrano को नए अंदाज में वापस लाने की तैयारी कर रही है.

Photo: Nissan.com

SUV ने खींचा ध्यान

बीजिंग मोटर शो में कंपनी ने नई जनरेशन Terrano का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसने पहली झलक में ही लोगों का ध्यान खींच लिया.

Photo: Nissan.com

पिछले मॉडल से अलग

यह नई Terrano पुरानी वाली से बिल्कुल अलग नजर आती है और इसका डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों ही काफी बदल चुके हैं.

Photo: Nissan.com

बदल गई Terrano

पहले वाली Terrano, जो 2013 से 2020 तक भारत में भी बिकती थी मूल रूप से Duster पर बेस्ड थी. लेकिन अब जो नया मॉडल दिखाया गया है वो बिल्कुल अलग है.

Photo: Nissan.com

Defender जैसा लुक

नई Terrano PHEV कॉन्सेप्ट का लुक काफी बोल्ड और बॉक्सी है, जो काफी हद तक Defender से इंस्पायर लगता है.

Photo: Nissan.com

सामने से कैसी है SUV

सामने की तरफ इसमें चौकोर LED हेडलैंप, चौड़ा Nissan लोगो, मजबूत बंपर, बोनट स्कूप और फेंडर पर लगे ड्राइविंग लाइट्स दिए गए हैं.

Photo: Nissan.com

साइड प्रोफाइल पर नज़र

साइड से देखने पर इसमें बड़ा रूफ रैक, साइड में लगी सीढ़ी, मोटे क्लैडिंग और ऑफ-रोड टायर इसे एक असली SUV का फील देते हैं.

Photo: Nissan.com

पीछे से कैसी दिखती है SUV

पीछे की तरफ टेलगेट पर स्पेयर व्हील, कॉम्पैक्ट LED टेललाइट्स और मस्कुलर बंपर इसे और भी बेहतर लुक देते हैं.

Photo: Nissan.com

हाइब्रिड इंजन की उम्मीद

कंपनी ने अभी इसके इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Frontier Pro PHEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी.

Photo: Nissan.com

मिलेगा ये इंजन

इस प्लेटफॉर्म को Dongfeng के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिल सकता है.

Photo: Nissan.com

पावर आउटपुट

यह सेटअप करीब 424 bhp की पावर और 800 Nm का टॉर्क दे सकता है, जो इसे बेहद ताकतवर बनाता है.

Photo: Nissan.com

भारत में लॉन्च को लेकर प्लान

फिलहाल यह साफ है कि Nissan Terrano PHEV को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं. 

Photo: Nissan.com

कई बाजार में उतरेगी SUV

हालांकि कंपनी ने यह जरूर कहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहेगा और इसे कुछ ग्लोबल मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा.

Photo: Nissan.com

भारत के लिए अलग प्लान

भारत में Nissan फिलहाल एक नए C-सेगमेंट SUV पर काम कर रही है, जिसका नाम Nissan Tekton है. यह SUV नई Duster पर बेस्ड होगी.

Photo: Nissan.com

Read Next