एक SUV लॉन्च, 218% बढ़ी सेल, जुलाई में Nissan की हुई 'दिवाली'

निसान मोटर इंडिया ने बाजार में जबरदस्त कमबैक किया है. जुलाई इस कंपनी के लिए काफी खास रही है. इस महीने कंपनी ने टेक्टॉन एसयूवी को लॉन्च किया है और भारत में इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है. जुलाई में कंपनी की सेल 218 फीसदी बढ़ी है. इसमें घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों के आंकड़े शामिल हैं. आइए समझते हैं कंपनी के लेटेस्ट सेल्स डेटा को.

Advertisement
Nissan Tekton 9 जुलाई को लॉन्च हुई है. (Photo: Nissan Motor India) Nissan Tekton 9 जुलाई को लॉन्च हुई है. (Photo: Nissan Motor India)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

निसान मोटर इंडिया (Nissan Motor India) के लिए जुलाई 2026 शानदार महीना रहा है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल जुलाई 2026 में 218 फीसदी बढ़ी है. कंपनी की सेल्स में इजाफा ऐसे वक्त पर हुआ है, जब कंपनी ने जुलाई में एक कार लॉन्च की है और उसकी डिलीवरी भी शुरू की है. 

हम बात कर रहे हैं निसान टेक्टॉन (Nissan Tekton) की. रेनो डस्टर पर बेस्ड इस एसयूवी को कंपनी ने 9 जुलाई को लॉन्च किया है, जबकि इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू हुई है. 218 परसेंट की ग्रोथ में इस मॉडल की कितनी हिस्सेदारी ये हम आगे समझेंगे.

Advertisement

जुलाई में कितनी हुई सेल?

सबसे पहले बात करते हैं कंपनी की जुलाई में कुल सेल की. जुलाई 2026 में निसान मोटर इंडिया की होलसेल 9,339 यूनिट्स तक पहुंच गई है. इसमें घरेलू मार्केट में 4,518 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि एक्सपोर्ट 4,821 यूनिट्स तक पहुंच गई है. पिछली जुलाई के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 218 फीसदी की है. 

कंपनी ने मंथ-ऑन-मंथ 50 फीसदी की ग्रोथ घरेलू होलसेल मार्केट में हासिल की है. इसमें निसान टेक्टॉन की कितनी यूनिट्स हैं, ये आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है. निसान भारतीय बाजार में फिलहाल तीन प्रोडक्ट्स- मैग्नाइट, ग्रेवाइट और टेक्टॉन को बेच रही है. 

यह भी पढ़ें: मस्कुलर बॉडी, प्रीमियम इंटीरियर! तस्वीरों में देखें कैसी है Nissan Tekton

टेक्टॉन की डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू हुई है. इस कार की एंट्री की वजह से कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है और ब्रांड ने पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री कर ली है. निसान का कहना है कि एक प्रोडक्ट से तीन प्रोडक्ट वाले पोर्टफोलियो तक बढ़ते हुए निसान पूरे देश में रिटेल और सर्विस नेटवर्क को बढ़ा रहा है.

Advertisement

क्या है कंपनी का कहना?

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने बताया, 'जुलाई में डोमेस्टिक होलसेल में 218 परसेंट की ऐनुअल ग्रोथ दिखा रही है कि भारत में निसान ब्रांड लगातार आगे बढ़ रहा है. कंज्यूमर्स ब्रांड पर भरोसा जता रहे हैं. निसान टेक्टॉन की डिलीवरी शुरू होना काफी महत्वपूर्ण है. इससे ब्रांड का एसयूवी पोर्टफोलियो मजबूत होगा.'

यह भी पढ़ें: Nissan Tekton के माइलेज का खुलासा, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी इतने किलोमीटर

निसान टेक्टॉन को कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया है. ये एसयूवी 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इस SUV की कीमत 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 18.59 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »