Advertisement

ऑटो न्यूज़

मस्कुलर बॉडी, प्रीमियम इंटीरियर! तस्वीरों में देखें कैसी है Nissan Tekton

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST
  • 1/18

जापानी कार निर्माता कंपनी निसान के लिए आज का दिन बहुत अहम रहा है. कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी Nissan Tekton का ग्लोबल प्रीमियर किया है. मस्कुलर लुक, एडवांस फीचर्स और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस इस एसयूवी को 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च किया गया है. (Photo: ITG)

  • 2/18

मूल रूप से Renault Duster के इस रीबैज़्ड वर्जन एसयूवी का डिज़ाइन कंपनी के ग्लोबल मॉडल Nissan Patrol से इंस्पायर्ड है. यही कारण है कि, कंपनी इसे 'बेबी पेट्रोल' के नाम से भी मार्केट कर रही है. (Photo: ITG)

  • 3/18

निसान ने आज से Tekton की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है. इसे कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है. इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू की जाएगी. कंपनी का कहना है कि, शुरुआती 10,000 ग्राहकों को स्पेशल फाइनेंशियल बेनिफिट्स भी मिलेंगे. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/18

जहां तक डिज़ाइन की बात करें तो इसके फ्रंट में चौड़ी क्रोम ग्रिल, C-शेप LED हेडलाइट्स, मस्क्युलर बॉडी, फ्लश रूफ रेल्स, बड़े व्हील आर्च और स्पोर्टी स्किड प्लेट दी गई है. जो इस एसयूवी के रोड प्रेजेंस को बोल्ड बनाते हैं. (Photo: ITG)

  • 5/18

Tekton के पीछे की तरफ सिंक्रोफ्लो कनेक्टेड C-शेप LED टेललाइट्स और ब्लैक फिनिश इसे प्रीमियम लुक देते हैं. इसके अलावा पियानो ब्लैक फिनिश में दिया गया मैजेस्टिक हिमालयन क्रेस्ट एलिमेंट इसे थोड़ा एडवेंचर फील देता है. (Photo: ITG)
 

  • 6/18

SUV का साइज

लंबाई 4,328 मिमी
चौड़ाई 1,815 मिमी
उंचाई 1,674 मिमी
व्हीलबेस 2,657 मिमी
ग्राउंड क्लीयरेंस 212 मिमी
बूट स्पेस 700 लीटर

 

Advertisement
  • 7/18

Tekton का केबिन भी काफी शानदार बनाया गया है. इसमें अलग-अलग कलर थीम वाला इंटीरियर चुनने का मौका मिलेगा. इसके इंटीरियर को लेदरेट सीट, सॉफ्ट-टच मटेरियल और जापानी डिजाइन स्टाइल के साथ तैयार किया गया है. (Photo: ITG)

  • 8/18

इसमें ट्राई-टोन इंटीरियर, बेज, बरगंडी और रोज गोल्ड एक्सेंट दिए गए हैं. SUV में ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, एक इंफोटेंमेंट के लिए और दूसरा ड्राइवर डिस्प्ले के तौर मिलता है. इसके अलावा D-कट थ्री-स्पोक्स स्टीयरिंग व्हील, फ्लाई-बाय-वायर ई-शिफ्टर और ड्राइवर फोकस्ड कॉकपिट मिलता है. (Photo: ITG)

  • 9/18

आगे की सीटें पावर्ड, वेंटिलेटेड और लम्बर सपोर्ट के साथ आती हैं, जिससे लांग ट्रिप्स भी आरामदायक होगी. कंपनी ने केबिन में स्टोरेज स्पेस का भी पूरा ख्याल रखा है. इसके अलावा पैनारोमिक सनरूफ इस एसयूवी के केबिन को एयरी बनाता है. (Photo: ITG)
 

Advertisement
  • 10/18

Tekton के सेकेंड-रो की सीटों को फोल्ड करने के बाद यूजर को पूरे 700 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. जिसमें आप अपने जरूरत के ट्रॉली, बैग और लगेज इत्यादि आसानी से रख सकते हैं. कंपनी का दावा है कि, ये बूट स्पेस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. (Photo: ITG)

  • 11/18

इसके अलावा 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर अप्रोच और डिपार्चर एंगल इसे खराब रास्तों पर भी चलने के लिए बेहतर एसयूवी बनाते हैं. यह SUV शहर, हाईवे और लंबी फैमिली ट्रिप के लिए भी बेहतर मानी जा रही है. (Photo: ITG)

  • 12/18

Tekton को कंपनी ने इंडियन मार्केट में केवल टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही पेश किया है, जिसमें दो ऑप्शन मिलते हैं. पहला 1.0 लीटर टर्बो T160 इंजन है, वहीं दूसरा 1.3 लीटर टर्बो T280 इंजन है, जो 163 पीएस की पावर और 280 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क जेनरेट करता है. (Photo: ITG)

  • 13/18

कंपनी का कहना है कि, छोटा इंजन (1.0 लीटर) 19.4 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देगा. वहीं बड़ा इंजन (1.3 लीटर) 18.5 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देगा. ख़ास बात ये है कि, दोनों इंजन Nissan की GT-R से ली गई मिरर बोर कोटिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिससे इंजन की एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस बेहतर होती है. (Photo: ITG)

  • 14/18

नई Tekton में 10.1 इंच का टेक-लिंक HD इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसमें गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है. जिससे यूजर गूगल मैप, गूगल असिस्टेंस और गूगल प्ले का इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

  • 15/18

Nissan Tekton फीचर्स के मामले में काफी रिच नज़र आ रही है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 48 कलर एंबिएंट लाइटिंग, आर्कमीज 3D सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. (Photo: ITG)

  • 16/18

Nissan Tekton में बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड लिमिट, रेन सेंसिंग वाइपर्स और 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी दी गई है. इसके अलावा 17 से ज्यादा ADAS फीचर्स मिलते हैं. (Photo: ITG)
 

  • 17/18

इसके ADAS सेफ्टी सूट में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीप असिस्ट, लेन डिर्पाचर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ड्राइवर अटेंशन अलर्ट, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन और 360 डिग्री पार्किंग असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं. (Photo: ITG)

  • 18/18

नई Tekton को Bharat NCAP द्वारा क्रैश टेस्ट किया गया है. जिसमें इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इस क्रैश टेस्ट में एसयूवी ने एडल्ट सेफ्टी में कुल 32 प्वाइंट में 30.49 प्वाइंट स्कोर किया है. वहीं चाइल्ड सेफ्टी के मामले इस एसयूवी को कुल 49.00 प्वाइंट में से 45.00 प्वाइंट मिले हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement