सीएनजी कारों की भारतीय बाजार में मांग बढ़ रही है. जहां सीएनजी पहले एंट्री लेवल सेगमेंट की गाड़ियों में आता था. अब कंपनियों ने एसयूवी में भी सीएनजी देना शुरू कर दिया है. ऐसी ही एक कार की हम आज चर्चा कर रहे हैं, जिसके सीएनजी अवतार की बंपर मांग देखने को मिली है. इस कार की सेल्स में 398 परसेंट का इजाफा हुआ है.
ये इजाफा कार की ओवरऑल सेल्स में नहीं बल्कि सीएनजी अवतार के सेल्स में हुआ है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) की. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आती है, जिसमें मल्टीपल पावरट्रेन का विकल्प मिलता है. मारुति की ये कार पेट्रोल, सीएनजी और हाइब्रिड तीन वेरिएंट्स में आती है. आइए जानते हैं इसकी सेल्स में कितना इजाफा हुआ है.
ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर महीने में विक्टोरिस की 13,111 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने इसकी 4,261 यूनिट्स बेची थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में ग्रोथ 208 परसेंट की है. लेकिन सीएनजी वेरिएंट के मामले में ये ग्रोथ और भी ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: दनादन बिक रही हैं CNG गाड़ियां, Maruti-Tata का जलवा, देखें टॉप-10 लिस्ट
जहां पिछले साल सितंबर महीने में विक्टोरिस सीएनजी की 1449 यूनिट्स मारुति ने बेची थीं. वहीं इस साल कंपनी ने विक्टोरिस की 7216 यूनिट्स को सीएनजी में बेचा है. यानी ईयर-ऑन-ईयर सीएनजी वेरिएंट की सेल्स में 398 परसेंट का इजाफा हुआ है. मारुति सुजुकी की ओवर ऑल सेल्स में सितंबर महीने में विक्टोरिस 8वें नंबर पर है.
वैसे मारुति सुजुकी ने इस कार को पिछले साल सितंबर महीने में ही लॉन्च किया था. यानी पिछले सितंबर कार का मार्केट में पहला महीना था. हाल में ही कंपनी ने इस कार एक स्पेशल एडीशन भी लॉन्च किया है, जो कार की पहली एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करता है.
मारुति सुजुकी विक्टोरिस एक 5 सीटर मिड-साइज एसयूवी है. इस कार का सीधा मुकाबला टाटा सिएरा, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस समेत अपने ही ब्रांड की ग्रैंड विटारा से भी है. भारतीय बाजार में ये कार 10.50 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है.
यह भी पढ़ें: MARUTI की इस कार ने पलट दिया SUVs का खेल... सभी को किया पीछे
कार के सीएनजी वेरिएंट की कीमत 11,54,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस एसयूवी का सीएनजी अवतार में क्लेम्ड माइलेज 27.02 किलोमीटर प्रति लीटर का है. इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन में आता है. वैसे इस कार को हाइब्रिड और पेट्रोल वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है.
हाल में ही मारुति सुजुकी ने इस एसयूवी का ऑरम एडिशन (Victoris Aurum Edition) लॉन्च किया है. इस एडिशन को कंपनी ने कार के मार्केट में एक साल पूरे होने पर लॉन्च किया है. हालांकि, ये कोई नया एडिशन नहीं है बल्कि एक्सेसरीज बेस्ड किट है, जिसके लिए कंज्यूमर्स को 22,990 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क