Maruti का मेगाप्लान! यहां बनेगा 10,000 करोड़ का सुपर प्लांट

25 March 2026

By: Aaj Tak Auto

मारुति का बड़ा कदम

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब अपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है.

Photo: ITG

10,189 करोड़ रुपये का निवेश

कंपनी ने गुजरात में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के पहले चरण को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत करीब 10,189 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.

Photo: Reuters

बढ़ी मारुति के कारों की डिमांड

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब देश और विदेश दोनों बाजारों में मारुति की कारों की मांग लगातार बढ़ रही है.

Photo: ITG

गुजरात में नया प्लांट

मारुति सुजुकी के बोर्ड ने गुजरात के खोराज इंडस्ट्रियल एस्टेट में हर साल 2.5 लाख यूनिट की नई प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने की अनुमति दे दी है.

Photo: Reuters

पहले ही मिल चुकी है जमीन

यह वही जगह है जहां कंपनी को पहले ही गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की तरफ से जमीन मिल चुकी है.

Photo: Reuters

2029 में शुरू होगा प्लांट

कंपनी के अनुसार यह नया प्लांट साल 2029 तक शुरू हो सकता है, हालांकि यह बाजार की स्थिति पर भी निर्भर करेगा.

Photo: Reuters

पूरी क्षमता से चल रहे प्लांट

कंपनी ने बताया कि उसके मौजूदा प्लांट, जिनमें गुरुग्राम, मानेसर, खरखोदा और हंसलपुर शामिल हैं, फिलहाल पूरी क्षमता पर काम कर रहे हैं.

Photo: Reuters

26 लाख यूनिट प्रोडक्शन

इन सभी प्लांट्स की कुल उत्पादन क्षमता करीब 26 लाख यूनिट सालाना है. बढ़ती मांग के चलते अब कंपनी के लिए प्रोडक्शन बढ़ाना जरूरी हो गया था.

Photo: Reuters

अपने पैसे से होगा पूरा निवेश

मारुति सुजुकी ने साफ किया है कि इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए किसी बाहरी फंडिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी खुद की पूरा पैसा लगाएगी.

Photo: Reuters

भविष्य के लिए बड़ी तैयारी

यह निवेश सिर्फ नई प्रोडक्शन लाइन लगाने तक सीमित नहीं है. इसमें ऐसी इंफ्रास्ट्रक्चर फेसिलिटी भी शामिल होंगी, जो भविष्य में और एक्सपेंशन में मदद करेंगी. 

Photo: Reuters

एक्सपोर्ट पर फोकस

कंपनी का टार्गेट घरेलू बाजार के साथ-साथ एक्सपोर्ट को भी मजबूत करना है, ताकि आने वाले वर्षों में बढ़ती मांग को आसानी से पूरा किया जा सके.

Photo: Reuters

100 देशों में भेजी जाएगी कार

हाल ही में कंपनी कंपनी ने हंसलपुर प्लांट में बन रही Maruti e Vitara को दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करने का ऐलान किया था. 

Photo: ITG

Read Next