बंद हुई Maruti की 5.35 लाख की ये कार? SUV लुक के लिए रही मशहूर

16 April 2026

By: Aaj Tak Auto

Maruti की छोटी कारें

मारुति सुजुकी की छोटी कारें देश भर में मशहूर हैं. ये ब्रांड अपने बज़ट ओरिएंटेटेड और लो-मेंटनेंस किफायती कारों के लिए जाना जाता है.

Photo: ITG

चौंकाने वाली ख़बर

लेकिन मारुति सुजुकी एक हैचबैक कार को लेकर थोड़ी चौकाने वाली ख़बर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने Ignis को डिस्कंटीन्यू कर दिया है.

Photo: ITG

बंद हुई Ignis!

कारटॉर्क की एक रिपोर्ट में डीलर सोर्स के हवाले से बताया गया है कि, Maruti Ignis को कंपनी ने इस कार को बंद कर दिया है.

Photo: marutisuzuki.com

प्रोडक्शन पहले ही बंद

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस कार का प्रोडक्शन एक महीने पहले ही बंद कर दिया है. और डीलर्स अब इस कार की बुकिंग नहीं ले रहे हैं.

Photo: marutisuzuki.com

कंपनी ने नहीं किया ऐलान

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है और यह मॉडल अभी भी NEXA की वेबसाइट पर लिस्टेड है.

Photo: marutisuzuki.com

क्या कह रही है कंपनी

हमने जब कंपनी से संपर्क किया तो उनके तरफ से भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. हालांकि दिल्ली के डीलर ने कहा कि अब कार नहीं आ रही है.

Photo: marutisuzuki.com

घट गई थी कार की बिक्री

पिछले कुछ समय से Ignis की सेल्स स्लो थी. बीते मार्च में इसके 1250 यूनिट बेचे गए, जो पिछले साल के मार्च में बेचे गए 1900 यूनिट के मुकाबले 34% कम है.

Photo: marutisuzuki.com

आ रही नई SUV

संभवत: स्लो डिमांड के चलते कंपनी ने इसे डिस्कंटीन्यू करने का फैसला लिया है. रिपोर्ट में इसकी जगह एक नई माइक्रो SUV लॉन्च करने की बात हो रही है.

Photo: marutisuzuki.com

इतनी है कीमत

Maruti Ignis अपने ख़ास बॉक्सी डिज़ाइन के चलते मशहूर रही है. 5.35 लाख की ये कार Nexa डीलरशिप से बेची जाती रही है.

Photo: marutisuzuki.com

9 साल पहले हुई लॉन्च

Ignis को पहली बार 2017 में भारत में लॉन्च किया गया था. इसके बाद 2020 में इसे फेसलिफ्ट अपडेट मिला, जिसमें डिजाइन में कई बदलाव किए गए.

Photo: marutisuzuki.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इस कार में 7-इंच ‘स्मार्ट प्ले’ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर ऑडियो, क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक ORVM और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते थे. 

Photo: marutisuzuki.com

इंजन और परफॉर्मेंस

Ignis में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83hp पावर और 113Nm टॉर्क देता था. ये कार 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ आती थी.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next