नए अवतार में आ रही मारुति की दमदार SUV, Brezza Facelift की बड़ी तैयारी

Maruti Suzuki अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUVs में से एक Maruti Suzuki Brezza को बड़े अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है. पिछले कुछ महीनों में इस SUV को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. लेटेस्ट टेस्ट म्यूल को एमिशन टेस्टिंग सेटअप के साथ देखा गया है, जिससे नए इंजन ऑप्शन की चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement
Maruti Suzuki Brezza का फेसलिफ्ट इस साल ही लॉन्च होने वाला है. (Photo: ITG) Maruti Suzuki Brezza का फेसलिफ्ट इस साल ही लॉन्च होने वाला है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी में है. इस कार को कई बार भारत में अलग-अलग सड़कों पर टेस्टिंग के वक्त देखा गया है. लेटेस्ट टेस्टिंग के दौरान कार को एमिशन टेस्टिंग सेटअप के साथ देखा गया है. इन सब को देखकर लगता है कि मारुति इस कार को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है. 

अब तक आई तस्वीरों से कार के डिजाइन का बहुत हद तक आइडिया मिल रहा है. कार के डिजाइन में बदलाव जरूर होगा, लेकिन ये बहुत ज्यादा नहीं होगा. नई तस्वीरों से साफ है कि कार के पावरट्रेन में हमें कोई बदलाव देखने को मिल सकता है. एमिशन टेस्टिंग सेटअप का होना इसी ओर इशारा करता है. 

Advertisement

मिल सकता है नया इंजन

संभव हो कि हमें मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में कोई नया इंजन ऑप्शन देखने को मिले. फिलहाल ये कार 1.5 लीटर के नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो फेसलिफ्ट ब्रेजा में छोटा इंजन ऑप्शन मिल सकता है. कंपनी 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड या 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है. हालांकि, इस बारे में सिर्फ कयास हैं. 

ब्रेजा में फिलहाल टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं मिलता है. अगर कंपनी इस कार में टर्बो पेट्रोल इंजन देती है, तो ये कार हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन और किआ सेल्टॉस के टर्बो इंजन से सीधा मुकाबला कर पाएगी. वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स में भी मिलता है. छोटे इंजन से मारुति को कार की कीमत कम रखने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग, 6.25 लाख कीमत, मारुति की इस कार की बंपर बिक्री

Advertisement

खासकर जीएसटी रेट कम होने का फायदा मिलेगा. सरकार ने पिछले साल सितंबर में 1.2 लीटर इंजन और 4 मीटर से छोटी साइज वाली गाड़ियों पर जीएसटी रेट को कम किया है. चूंकि अभी ये कार 1.5 लीटर इंजन के साथ आती है, तो इस पर टैक्स ज्यादा लग रहा है. नई ब्रेजा में नया 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिल सकता है. 

इंटीरियर और एक्सटीरियर में होगा बदलाव

इसके अलावा कार में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट टच स्क्रीन सिस्टम मिल सकता है. कंपनी पुराने 9-इंच वाले यूनिट को रिप्लेस कर सकती है. नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मारुति विक्टोरिस एसयूवी में मिलने वाले यूनिट जैसा हो सकता है. इसके अलावा कार के कैबिन के कलर में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: अंडरबॉडी टैंक, स्पेस से 'नो' कॉम्प्रोमाइज! तहलका मचाने आ रही है मारुति की ये CNG कार

एक्टीरियर की बात करें तो ब्रेजा फेसलिफ्ट में पूरी तरह से नया डिजाइन नहीं मिलेगा. बल्कि रिस्टाइल फ्रंट और रियर बंपर दिया जा सकता है. फ्रंट ग्रिल ज्यादा साफ और प्रीमियम होगी. कार के बंपर में रिवाइज्ड फॉग लैम्प दिया गया है. इसके अलावा चौड़ी सिल्वर स्किड मिलेगी. 

रियर बंपर की बात करें, तो वहां कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. कार में 16 इंच का एलॉय व्हील मिल सकता है. कंपनी इस कार को फेस्टिव सीजन में या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. इस कार का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, स्कोडा कायलॉक और किआ सिरॉस से होगा. कार में अंडर बॉडी सीएनजी टैंक दिया जा सकता है, जो हमने विक्टोरिस में देखा है. इससे रियर में ज्यादा बूट स्पेस भी लोगों को मिलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement