6 एयरबैग, 6.25 लाख कीमत, मारुति की इस कार की बंपर बिक्री

17 May 2026

By:Aajtak Auto

अप्रैल में हुई बंपर सेल

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में मारुति सुजुकी सबसे बड़ी प्लेयर है. इस कंपनी ने अप्रैल महीने में 1.87 लाख गाड़ियों को भारत में बेचा है. 

Photo: ITG

सेडान के आगे सब पस्त

ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कोई एसयूवी नहीं है. बल्कि ये एक सेडान कार है, जिसकी डिमांड अब कम है. फिर भी मारुति की इस कार की बंपर मांग है. 

Photo: ITG

कितनी हुई है सेल? 

हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी डिजायर की, जिसकी अप्रैल में 23,580 यूनिट्स बिकी हैं. ये कार अब 5 स्टार भारत एनकैप (BNCAP) रेटिंग के साथ आती है.

Photo: ITG

पहले कितनी थी सेल

पिछले साल यानी अप्रैल 2025 में इस कार की 16,996 यूनिट्स बिकी थीं. ईयर-ऑन-ईयर इस कार की ग्रोथ 39 फीसदी की है.

Video: ITG

पिछले महीने की सेल

वहीं पिछले महीने कंपनी ने इस कार की 21,224 यूनिट्स को बेचा था. यानी मंथ-ऑन-मंथ भी इसकी सेल बढ़ी है. ये बढ़ोतरी 11 फीसदी की है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत?

मारुति सुजुकी डिजायर पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वेरिएंट्स में आती है. कार के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6,25,600 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: marutisuzuki.com

CNG वेरिएंट की कीमत

वहीं इसे सीएनजी वेरिएंट की बात करें, तो इसकी कीमत 8,03,100 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार 6 एयरबैग के साथ आती है. 

Photo: marutisuzuki.com

इंजन और पावर

कार में 1197 सीसी का थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 81.58 पीएस की पावर और 111.7 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

Video: Maruti Suzuki

माइलेज 

कार के पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज लगभग 24 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं सीएनजी पर कार 33.73 किलोमीटर प्रति किग्रा का माइलेज देती है. 

Photo: marutisuzuki.com

Read Next