महिंद्रा का एसयूवी मार्केट में दबदबा है. कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) ठीक-ठाक नंबर में बिक रही है. महिंद्रा की इस कार ने 5 लाख यूनिट्स की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इन नंबर्स में एक्सयूवी 3एक्सओ, एक्सयूवी 300 और एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी तीनों की सेल्स का डेटा शामिल है.
यानी महिंद्रा ने फरवरी 2019 से सितंबर 2026 के बीच इस कार की 5 लाख यूनिट्स को बेचा है. कंपनी ने घरेलू मार्केट में कार की 505,590 यूनिट्स बेची हैं, जबकि 37,000 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं महिंद्रा ने इस कार की कितनी यूनिट्स को कब-कब बेचा है.
वित्तवर्ष 2026 में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की 103,341 यूनिट्स बिकी थीं. वहीं वित्तवर्ष 2025 में कंपनी ने इस कार की 100,923 यूनिट्स को बेचा था. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में 2 परसेंट का मामूली इजाफा हुआ था. वित्तवर्ष 2027 के शुरुआती 6 महीनों में कंपनी ने एसयूवी की 52,851 यूनिट्स को बेचा है.
यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे NEXON... MAHINDRA ने चल दी अपनी चाल, आ रही धांसू SUV
ईयर-ऑन-ईयर ये 17 परसेंट की ग्रोथ है. अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 के बीच कंपनी ने एक्सयूवी 3एक्सओ की 44,400 यूनिट्स को बेचा था. इस कार की सबसे ज्यादा सेल्स पिछले साल अक्टूबर में हुई थी. उस वक्त कंपनी ने कार की 12,237 यूनिट्स को बेचा था. साथ ही कंपनी ने 4 लाख यूनिट्स सेल्स का आंकड़ा भी छू लिया था.
इसका मतलब है कि पिछले 11 महीनों में कंपनी ने 1 लाख एक्सयूवी 3एक्सओ को बेचा है. ये महिंद्रा की सबसे सस्ती इंटरनल कंबशन इंजन और इलेक्ट्रिक कार है. इसकी कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू होकर 15.04 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. कार का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा और हुंडई वेन्यू से है.
यह भी पढ़ें: Mahindra SUV के दीवाने हुए लोग... रिकॉर्ड तोड़ हो रही कंपनी की बिक्री
कार में तीन इंजन ऑप्शन- 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर टीजीडीआई पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल मिलता है. 15 अक्टूबर को कार का सीएनजी वर्जन भी आ रहा है, जो इसे टाटा नेक्सॉन और मारुति सुजुकी ब्रेजा का सीधा कंपटीशन बना देगी. यानी कंपनी उन कंज्यूमर्स को टार्गेट कर पाएगी, जो एसयूवी वाले फीचर के साथ ही लो-रनिंग कॉस्ट भी चाहते हैं.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क