Hyundai की बड़ी तैयारी, लॉन्च करेगी दो नई SUV, इन लोगों को करेगी टार्गेट

Hyundai Upcoming SUV: एसयूवी मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए हुंडई नई गाड़ियां लेकर आ रही है. कंपनी इन कारों को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. इस लिस्ट में एक मिड साइज एसयूवी और एक सब-फोर मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है. आइए जानते हैं इन कारों को लेकर कंपनी का क्या कुछ प्लान है.

Advertisement
Hyundai Bayon पर बेस्ड एसयूवी भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. (Photo: Hyundai) Hyundai Bayon पर बेस्ड एसयूवी भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. (Photo: Hyundai)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड दो नई गाड़ियां लेकर आ रही है. दोनों ही कारें इस वित्तवर्ष में ही लॉन्च होनी हैं और इन्हें फेस्टिव सीजन के लिए प्लान किया गया है. कंपनी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करना चाहती है. साथ ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी एक अलग प्रोडक्ट के जरिए एंट्री करना चाहती है. 

यही वजह है कि कंपनी दो नई गाड़ियां लेकर आ रही है. इसमें एक मिड-साइज ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) एसयूवी होगी. कंपनी इस कार को पहले लॉन्च करेगी. इसके बाद कंपनी एक इलेक्ट्रिक व्हीकल लेकर आ रही है, जो वेन्यू के सेगमेंट में आएगी. ये कार मौजूदा वेन्यू के प्लेटफॉर्म पर ना होकर अलग आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी. इस कार को कंपनी इस वित्तवर्ष में लॉन्च करेगी. 

Advertisement

मारुति वाला गेम खेलेगी हुंडई

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट हुंडई के लिए काफी महत्वपूर्ण है. चूंकि नई क्रेटा के लॉन्च होने में अभी वक्त है, तो एक नए प्रोडक्ट के जरिए इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है. यहां हुंडई मारुति सुजुकी वाला गेम खेल सकती है. यानी जैसे मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस दोनों एक ही सेगमेंट में बेच रही है. उसी तरह के कंपनी क्रेटा के साथ नई मिड-साइज एसयूवी को बेचेगी.

यह भी पढ़ें: Hyundai का बड़ा दांव, 7 सीटर कार से उठाया पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

इस तरह से हुंडई अपनी नई ईवी के जरिए सब-4 मीटर ईवी सेगमेंट में एंट्री करेगी, जो तेजी से बढ़ रहा है. दोनों ही नई कारों को हुंडई के चेन्नई प्लांट में तैयार किया जाएगा. पहले माना जा रहा था कि कंपनी एक छोटी एसयूवी लेकर आ रही है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी का टार्गेट विक्टोरिस वाला सेगमेंट है. 

Advertisement

सीएनजी के साथ आ सकती है SUV

ब्रांड इस सेगमेंट में एक एसयूवी को लॉन्च कर सकता है, जो सीएनजी के साथ आ सकती है. ये इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हुंडई सिर्फ एंट्री लेवल मॉडल्स (ग्रैंड आई10 निऑस, ऑरा और एक्सटर) में ही सीएनजी ऑफर करती है. हालांकि, कंपनी की तैयारी 2030 तक 6 सीएनजी मॉडल्स मार्केट में लाने की तैयारी है. 

यह भी पढ़ें: क्रेटा से छोटी, वेन्यू से बड़ी! Hyundai ला रही धांसू Bayon

कयास हैं कि हुंडई की अपकमिंग एसयूवी ग्लोबल मार्केट में आने वाली हुंडई बेयोन (Hyundai Bayon) पर बेस्ड होगी. हालांकि, ये साइज में मारुति सुजुकी विक्टोरिस वाले सेगमेंट में आ सकती है. इस कार के जरिए हुंडई बजट यूजर्स को टार्गेट करने की तैयारी में है. ध्यान रखें कि कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »