क्रेटा से छोटी, वेन्यू से बड़ी! Hyundai ला रही धांसू Bayon

24 June 2026

By; Aaj Tak Auto

दिलचस्प होता मुकाबला

भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है. अब Hyundai अपनी नई मिड-साइज SUV को लेकर तैयारियों में जुट गई है.

Photo: ITG

3 SUV की टेस्टिंग

कंपनी इस समय तीन नई SUVs की टेस्टिंग कर रही है, जिनमें एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV, नेक्स्ट जेनरेशन Creta और एक बिल्कुल नई SUV शामिल है. 

Photo: Hyundai.com

Hyundai Bayon

इस नई एसयूवी का नाम है Hyundai Bayon. जो ग्लोबल मार्केट में पहले से ही बेची जाती है और अब इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है.

Photo: Hyundai.com

Voctoris को टक्कर

ये एसयूवी मारुति विक्टोरिस के पास ही खड़ी मिली है. दिलचस्प बात ये है कि, अगर Bayon बाजार में आती है तो ये Voctoris को ही टक्कर देगी.

Photo: Hyundai.com

बॉक्सी डिज़ाइन

स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई SUV का डिजाइन बॉक्सी होगा. इसमें हुंडई की नई 'सेंसुअस स्पोर्टीनेस' डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी.

Photo: Hyundai.com

K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड

BC4i कोडनेम वाली Bayon नए K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है, जिसका इस्तेमाल नई Venue में भी किया जाता है.

Photo: Hyundai.com

कैसा है डिजाइन

डिज़ाइन की बात करें तो इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, आइस-क्यूब LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और ऊपर की तरफ LED DRLs दिए गए हैं.

Photo: Hyundai.com

16-इंच अलॉय व्हील्स

इसके अलावा इसमें 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स, स्पोर्टी टेलगेट, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलेंगे.

Photo: Hyundai.com

केबिन फीचर्स

नई Hyundai Bayon में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई स्मार्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है.

Photo: Hyundai.com

ADAS की सेफ्टी

साथ ही इसमें लेवल-2 ADAS भी दिया जा सकता है. इस पैकेज में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे.

Photo: Hyundai.com

इंजन

रिपोर्ट्स के अनुसार नई Bayon में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ CNG पावरट्रेन का विकल्प भी मिल सकता है.

Photo: Hyundai.com

CNG का भी विकल्प

इसमें ड्यूल-सिलेंडर CNG सेटअप दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह 4 मीटर से बड़ी पहली SUV होगी जिसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प मिलेगा.

Photo: Hyundai.com

कुछ अन्य ऑप्शन

कंपनी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल या नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी पेश कर सकती है. वहीं डीजल इंजन का विकल्प भी लाइनअप में शामिल होने की उम्मीद है.

Photo: Hyundai.com

कब होगी लॉन्च

हालांकि अभी कंपनी की तरफ से Bayon के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. लेकिन मार्च 2027 से पहले इसे पेश किया जा सकता है.

Photo: Hyundai.com

गेम चेंजर होगी SUV

यदि कंपनी इसमें CNG, ADAS और कई प्रीमियम फीचर्स देती है, तो यह SUV मिड-साइज सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है.

Photo: Hyundai.com

Read Next