Creta-Seltos के सेगमेंट में Hyundai Bayon की एंट्री, दूसरी SUVs से कैसे है अलग

हुंडई ने अपनी सबसे सस्ती मिडसाइज एसयूवी बेयॉन को लॉन्च कर दिया है. इस कार को कंपनी ने क्रेटा वाले इंजन के साथ ही क्रेटा वाले सेगमेंट में लॉन्च किया है. जहां इसका मुकाबला दूसरी कंपनियों की गाड़ियों के साथ ही हुंडई क्रेटा से भी होगा. बेयॉन अपने सेगमेंट की सबसे छोटी कार है. आइए जानते हैं राइवल्स के मुकाबले ये कार कहां खड़ी है.

Advertisement
Hyundai Bayon में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. (Photo: ITG) Hyundai Bayon में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

हुंडई बेयॉन भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है. इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने बेयॉन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था. भारतीय बाजार में ये कंपनी की दूसरी मिड-साइज एसयूवी है, जो क्रेटा से कम कीमत पर आती है. हालांकि, इसका मुकाबला क्रेटा से भी होगा. हुंडई ने इसे 9.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. 

Advertisement

कार का टॉप वेरिएंट 17.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में आएगा. बेयॉन ने जिस सेगमेंट में एंट्री की है, उसमें कई सारी गाड़ियां मौजूद हैं. इसका मुकाबला क्रेटा, डस्टर, सिएरा, सेल्टॉस, विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी से होगा. बेयॉन कई सारे फीचर्स के साथ आती है. आइए समझते हैं बेयॉन अपने मुकाबले वाली गाड़ियों के सामने कितना टिक पाएगी. 

साइज और स्पेक्स 

हुंडई बेयॉन इस सेगमेंट की सबसे छोटी एसयूवी है. हालांकि, कार का छोटा साइज इसकी यूएसपी है. इसकी लंबाई 4,245 एमएम है. वहीं इस ग्रुप की सबसे बड़ी एसयूवी सेल्टॉस है, जिसकी लंबाई 4460 एमएम है. चौड़ाई के मामले में ये कार चौथे नंबर पर है. इसकी चौड़ाई 1810 एमएम है. 

डायमेंशन बेयॉन डस्टर सिएरा सेल्टॉस क्रेटा ग्रैंड विटारा/हायराइडर विक्टोरिस
लंबाई (एमएम) 4245 4346 4340 4460 4330 4345 4360
चौड़ाई (एमएम) 1810 1815 1841 1830 1790 1795 1795
ऊंचाई 1605 1701 1715 1635 1635 1645 1655
व्हीलबेस 2600 2657 2730 2690 2610 2600 2600
बूट स्पेस (लीटर में) 505 518 622 447 433 वेरिएंट पर निर्भर वेरिएंट पर निर्भर
ग्राउंड क्लियरेंस 205 212 205 200 190 210 210
व्हील साइज (इंच)  17 18 19 18 17 17 17

वहीं ऊंचाई की बात करें, तो इसमें 1605 एमएम की हाइट मिलेगी. ये एसयूवी 2600 एमएम के व्हीलबेस के साथ आती है. इसमें 505 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. कार 205 एमएम के ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: विदेश में छाई भारत में बनी SUV... इन 5 कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड

इंजन और परफर्मेंस 

हुंडई बेयॉन में क्रेटा वाला ही 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर एमपीआई पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 115 पीएस की पावर और 143.8 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और आईवीटी ट्रांसमिशन मिलता है. क्रेटा और सेल्टॉस में भी ये इंजन मिलता है. हालांकि, बेयॉन के कंपटीशन में आने वाली दूसरी एसयूवीज में कई इंजन का विकल्प मिलता है, जो बेयॉन में नहीं मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही टूट पड़े लोग... पहले दिन ही मिली SUV को बंपर बुकिंग

जहां बेयॉन में सिर्फ फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है. वहीं सेगमेंट में विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा और हायराइडर में फ्रंट व्हील और ऑल व्हील ड्राइव दोनों का विकल्प मिलता है. हुंडई ने कन्फर्म किया है कि अगले साल ब्रांड इस कार को सीएनजी अवतार में भी लॉन्च करेगी.

इंजन बेयॉन डस्टर सिएरा सेल्टॉस क्रेटा ग्रैंड विटारा/ हायराइडर विक्टोरिस
पेट्रोल 1.5 लीटर 1 लीटर टर्बो पेट्रोल / 1.3 लीटर टर्बो  1.5 लीटर एनए / 1.5 लीटर टर्बो 1.5 लीटर एनए / 1.5 लीटर टर्बो 1.5 लीटर एनए / 1.5 लीटर टर्बो 1.5 लीटर एनए पेट्रोल 1.5 लीटर एनए पेट्रोल
पावर (बीएचपी)  113 99/160 106 / 160 113/ 158 113 / 158  103 103
टॉर्क (एनएम)  144  160 / 280 145 / 255  144 / 253 144 / 253 137 137
गियरबॉक्स  6 स्पीड मैन्युअल, IVT 6MT, 7 DCT  6MT, 7 DCA, 6TC  6 MT, IVT, DCT 6 MT, IVT, DCT 5 MT, 6 TC  5MT, 6TC 

 

Advertisement

फिलहाल इस सेगमेंट में ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस और टोयोटा हायराइडर में ही सीएनजी का विकल्प मिलता है. वहीं डस्टर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस और टोयोटा हायराइडर में हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिलता है. पावरट्रेन के मामले में बेयॉन फिलहाल सबसे कम विकल्प के साथ आती है. क्रेटा और सेल्टॉस में भी पेट्रोल के साथ टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

कीमत कितनी है? 

हुंडई बेयॉन 9.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर आती है. वहीं कार का टॉप वेरिएंट जिसमें एआई असिस्टेंट जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं उसकी कीमत 17.99 लाख रुपये है. इसमें 23 फीचर्स वाला एडास लेवल 2 प्रो मिलेगा. टॉप वेरिएंट के मामले में ये कार अपने राइवल्स के मुकाबले सस्ती है. 

कीमत
  बेयॉन डस्टर सिएरा  सेल्टॉस क्रेटा ग्रैंड विटारा/ हायराइडर विक्टोरिस
कीमत (एक्स शोरूम) 10- 18 लाख 10.49 - 19.49 लाख 11.49 से 21.59 लाख 11.25 से 21.82 लाख  10.91 से 20.46 लाख  10.77 से 19.77 लाख / 12.82 से 20.19 लाख  10.5 से 19.99 लाख 

हालांकि, इसमें टर्बो पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और सीएनजी इंजन ऑप्शन नहीं मिलता है. सेल्टॉस का टॉप वेरिएंट 21.82 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. वहीं क्रेटा के टॉप वेरिएंट की कीमत 20.46 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »