होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपनी नई बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Honda NX500 ई-क्लच को लॉन्च किया है. इसका मतलब है कि होंडा एनएक्स 500 में अब गियर बदलने के लिए यूजर को क्लच की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, गियर आपको मैन्युअली बदलना पड़ेगा.
यानी आपको गियर बदलने के लिए अब क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा होंडा की इस बाइक में कोई दूसरा बदलाव नहीं हुआ है. ये पहले की तरह ही फीचर्स ऑफर करेगी. इसके डिजाइन, फीचर और मैकेनिक्स में ई-क्लच के अतिरिक्त कोई और बदलाव नहीं हुआ है.
होंडा ने इस बाइक को भारत में बीएमडब्लू मोटरराड के एफ 450 जीएस की लॉन्चिंग के बाद लॉन्च किया है. ये बाइक भी ऑटो क्लच सेटअप के साथ आती है. हालांकि, बीएमडब्लू की बाइक की कीमत 5.3 लाख रुपये एक्स शोरूम है. वहीं होंडा एनएक्स 500 ई-क्लच की कीमत 7.44 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
यह भी पढ़ें: Honda Electric Bike: 500 सीसी जैसी ताकत... स्मार्ट फीचर्स! इस दिन आ रही है होंडा की पहली इलेट्रिक बाइक
भले ही बीएमडब्लू और होंडा की इस बाइक में मिलने वाले ई-क्लच का काम एक ही हो, लेकिन दोनों के काम करने का तरीका अलग-अलग है. होंडा एनएक्स 500 ई-क्लच वेरिएंट स्टैंडर्ड बाइक के मुकाबले 1.11 लाख रुपये ज्यादा कीमत पर आता है. इसके साथ ही ये सबसे महंगी मिडवेट एडवेंचर बाइक बन जाती है. इस बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है.
होंडा एनएक्स 500 ई-क्लच में 471 सीसी का लिक्विड कूल्ड पैर्लर ट्विन इंजन मिलता है, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इस इंजन को दमदार लो और मिड रेंज परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है. मोटरसाइकिल स्टील डायमंड फ्रेम के साथ आती है. इसमें यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स और प्रीलोडेड- एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है.
यह भी पढ़ें: 3,500 रुपये EMI... प्रीमियम फीचर्स! Honda की सस्ती बाइक लॉन्च
बाइक में डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर डिस्क ब्रेक मिलते है, जो डुअल चैनल एबीएस के साथ आते हैं. फ्रंट में 19 इंच और रियर में 17 इंच के टायर मिलते हैं. होंडा एनएक्स 500 में 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जो होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी के साथ आता है. बाइक दो कलर ऑप्शन मैट गनपावडर ब्लैक मैटेलिक और पर्ल हॉरिजन वॉइट में आती है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क