कार जैसी सेफ्टी, मोरसाइकिल जैसा मजा! HERO ला रहा 3 पहियों वाली इलेक्ट्रिक बाइक

हीरो मोटोकॉर्प ने बीते EICMA मोटर शो के दौरान इसी तरह का तीन पहियों वाला Hero Vida NEX 2 कॉन्सेप्ट शोकेस किया था. इसका पेटेंट का डिजाइन काफी हद तक वैसा ही नज़र आ रहा है.

Advertisement
Hero MotoCorp ने पिछले साल EICMA मोटर शो के दौरान तीन पहियों वाले कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था. Photo: ITG Hero MotoCorp ने पिछले साल EICMA मोटर शो के दौरान तीन पहियों वाले कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था. Photo: ITG

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

Hero Three Wheel Bike: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प एक ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम कर रहा है, जो भारतीय बाजार को बिल्कुल नया है. कम्यूटर सेगमेंट की बादशाह कही जाने वाली हीरो मोटोकॉर्प ने तीन पहियों वाली एक खास इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिज़ाइन पेटेंट कराया है. इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बाइक जैसी राइडिंग का मजा मिलेगा, लेकिन तीन पहियों की वजह से कार जैसी बेहतर स्टेबिलिटी भी मिलेगी. 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार के आधिकारिक इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पोर्टल पर हाल ही में इस पेटेंट के डॉक्यूमेंट सामने आए हैं. पेटेंट सामने आने के बाद माना जा रहा है कि Hero अब प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि, इस इलेक्ट्रिक वाहन में टिल्टिंग थ्री-व्हील सिस्टम दिया जाएगा. यानी मोड़ पर यह गाड़ी सामान्य बाइक की तरह झुक सकेगी. इससे राइडर को बेहतर ग्रिप मिलेगी, ब्रेकिंग डिस्टेंस कम होगा और फिसलन वाली सड़कों पर भी ज्यादा स्टेबिलिटी मिलेगी. 

मैक्सी-स्कूटर जैसा लुक

बता दें कि, हीरो मोटोकॉर्प ने बीते EICMA मोटर शो के दौरान इसी तरह का तीन पहियों वाला Hero Vida NEX 2 कॉन्सेप्ट शोकेस किया था. इसका पेटेंट का डिजाइन काफी हद तक वैसा ही नज़र आ रहा है. नई इलेक्ट्रिक बाइक का फ्रंट डिजाइन काफी स्पोर्टी और मैक्सी-स्कूटर से इंस्पायर्ड दिखाई देता है.  इसमें बड़ा एयरोडायनामिक विंडस्क्रीन, शार्प बॉडी पैनल और आगे के दोनों पहियों के लिए एडवांस सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है. पूरी फ्रंट बॉडी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि अंदर का सस्पेंशन सिस्टम बाहर से नजर न आए.

Advertisement

फ्यूल टैंक की जगह स्टोरेज

जहां आम मोटरसाइकिल में फ्यूल टैंक होता है, वहां इस गाड़ी में बड़ा और लॉक होने वाला स्टोरेज बॉक्स दिया गया है. इसमें हेलमेट, राइडिंग गियर या छोटे-मोटे सामान आसानी से रखा जा सकता है. यह फीचर डेली सिटी राइडर्स के लिए काफी उपयोगी होगा. राइडर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें बड़ी और कंफर्टेबल सिंगल-पीस सीट दी गई है. पीछे बैठने वाले के लिए मजबूत ग्रैब रेल भी दी गई है. इसके अलावा पीछे का हिस्सा स्पोर्टी डिजाइन वाला है और नंबर प्लेट को रियर टायर हगर पर लगाया गया है.

इस इलेक्ट्रिक ट्राइक में हब मोटर या मिड-शिप बेल्ट ड्राइव सिस्टम दिया जा सकता है. जो पिछले पहिए को पावर देगा. वहीं बैटरी पैक को फ्लोर के नीचे लगाया गया है, जिससे गाड़ी का वेट बैलेंस रहेगा और हैंडलिंग बेहतर होगी. कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के फीचर्स, बैटरी क्षमता, रेंज, कीमत या लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. 

हालांकि पेटेंट से इतना साफ हो गया है कि कंपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में नए और अलग तरह के प्रोडक्ट पर तेजी से काम कर रही है. माना जा रहा है कि इस अनोखी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हील मोटरसाइकिल को कंपनी अपने Vida इलेक्ट्रिक ब्रांड के तहत बाजार में उतार सकती है. बाजार में आने के बाद ये हीरो मोटोकॉर्प की पहली तीन पहियों वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »