Ola को झटका, इस कंपनी की हुई 364% ग्रोथ, ये हैं टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड

Electric two-wheeler sales February 2026: फरवरी महीने में इलेक्ट्रिक टू-वीलर की बंपर सेल हुई है. तमाम कंपनियों ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की है. हालांकि, Ola के लिए फरवरी का महीना खास नहीं रहा है. कंपनी की सेल काफी कम हो गई है. यहां तक ब्रांड टॉप-5 की लिस्ट से बाहर भी हो गया है. आइए जानते हैं टॉप सेलिंग ब्रांड्स की डिटेल्स.

Advertisement
इलेक्ट्रिक टू-वीलर सेल में Ola की बिक्री घटी है. (Photo: ITG) इलेक्ट्रिक टू-वीलर सेल में Ola की बिक्री घटी है. (Photo: ITG)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

इलेक्ट्रिक कार्स की सेल भले ही रफ्तार नहीं पकड़ रही हो, लेकिन इलेक्ट्रिक टू-वीलर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ दिख रही है. फरवरी 2026 में भारतीय बाजार में 1,11,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-वीलर्स की सेल हुई है. इस लिस्ट में TVS मोटर्स टॉप पर पहुंच गई है. कंपनी ने अकेले 31,600 यूनिट्स सेल की हैं. वहीं ओला इलेक्ट्रिक की स्थिति खराब दिख रही है. 

Advertisement

ओला ने फरवरी महीने में महज 3,968 यूनिट्स बेची हैं. इसके साथ ही कंपनी खिसक कर 6वें स्थान पर पहुंच गई है. Greaves इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने ओला को पीछे छोड़ दिया है. इलेक्ट्रिक टू-वीलर मार्केट के लिए फरवरी 2026 बेहतरीन महीना रहा है. 

कंपनियों ने इस महीने रिकॉर्ड सेल की हैं. पिछले महीने कुल 1,11,680 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी में 46 परसेंट की ग्रोथ हुई है. एक साल पहले सभी कंपनियों ने मिलाकर 76,720 यूनिट्स बेची थीं. 

TVS ने बेची सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-वीलर 

सेगमेंट में TVS मोटर्स का दबदबा कायम है. फरवरी 2026 में कंपनी ने 31,600 यूनिट्स बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 67 परसेंट की है. पिछले साल कंपनी ने 18,955 यूनिट्स बेची थीं. इसके साथ ही TVS मोटर्स का मार्केट शेयर 28 परसेंट पर पहुंच गया है. पिछले 11 महीनों में कंपनी ने पांचवीं बार 30 हजार यूनिट्स की सेल का आंकड़ा पार किया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हो सकता है धमाका... 70% से ज्यादा न करें चार्ज! इस दिग्गज ब्रांड ने वापस मंगाई इलेक्ट्रिक कारें

बजाज ऑटो के चेतक की रफ्तार

Chetak स्कूटर के बदौलत बजाज ऑटो ने अपना दबदबा कायम रखा है. कंपनी ने फरवरी 2026 में 25,323 यूनिट्स बेची है. कंपनी का मार्केट शेयर 23 परसेंट पर पहुंच गया है. पिछले साल कंपनी ने 21,571 यूनिट्स बेची थीं. हाल में कंपनी ने Chetak का सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 91,399 रुपये एक्स शोरूम है. 

एथर एनर्जी को मिला Rizta का हाथ

20,581 यूनिट्स की सेल के साथ Ather एनर्जी तीन सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-वीलर मैन्युफैक्चर्र बन गया है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 72 परसेंट बढ़ी है. कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 18 परसेंट हो गया है. 

यह भी पढ़ें: Mercedes Benz CLA: सिंगल चार्ज में दिल्ली से कटरा, 20 मिनट में चार्ज! आ गई धांसू इलेक्ट्रिक कार

हीरो मोटरकॉर्प की रिकॉर्ड ग्रोथ

Vida ब्रांड के तहत हीरो मोटरकॉर्प ने फरवरी 2026 में कुल 12,512 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल कंपनी ने सिर्फ 2,696 यूनिट्स बेची थीं. इस फरवरी कंपनी की ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले 364 परसेंट बढ़ी है. ये लगातार 8वां महीना है जब कंपनी की सेल 10 हजार यूनिट्स से ज्यादा रही है. 

Advertisement

Greaves इलेक्ट्रिक मोबिलिटी 

ओला को पीछे करते हुए टॉप-5 में Greaves इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शामिल हो गई है. फरवरी 2026 में कंपनी ने 4725 यूनिट्स बेची हैं. कंपनी Ampere ब्रांड नेम से अपने इलेक्ट्रिक टू-वीलर को बेचती है. कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 27 परसेंट ग्रोथ हासिल की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement