EV वालों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली सरकार अप्रैल में देने जा रही 24 करोड़ की सब्सिडी

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

Advertisement
दिल्ली सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है. (Photo: Ather Energy) दिल्ली सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है. (Photo: Ather Energy)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

दिल्ली के हजारों इलेक्ट्रिक वाहन (EV) उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. राज्य सरकार ने लोगों की रुकी हुई सब्सिडी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही लंबित EV सब्सिडी जारी करने जा रही है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि लगभग 22,000 से अधिक लाभार्थियों को इस योजना के तहत बकाया सब्सिडी दी जाएगी. अभी तक सरकार ने 12,877 ऐसे लाभार्थियों का डेटा वेरिफाई कर लिया है, जिन्होंने अपने आधार को लिंक किया हुआ है.

Advertisement

24 करोड़ रुपये की सब्सिडी होगी जारी

सरकार ने शुरुआती चरण में करीब 24 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी करने की तैयारी कर ली है. हालांकि, मंत्री के मुताबिक यह राशि आगे बढ़कर 100 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है, क्योंकि कई और मामलों का सत्यापन अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल की नो टेंशन! Splendor हो या Activa... पुराने स्कूटर-बाइक हो जाएंगे इलेक्ट्रिक, लगा लें ये किट

पंकज सिंह ने बताया कि यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो अप्रैल महीने से ही लोगों के खातों में सब्सिडी ट्रांसफर शुरू हो सकती है. इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे EV मालिकों को राहत मिलेगी.

दोपहिया वाहनों को ज्यादा लाभ

दिल्ली सरकार के अनुसार, इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वालों को मिलेगा, क्योंकि इनकी संख्या सबसे अधिक है और इन पर सब्सिडी भी अपेक्षाकृत ज्यादा लोगों को मिलनी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz VLE: केबिन में TV, फ्रिज और लिविंग रूम जैसा कंफर्ट! पेश हुई 700KM रेंज वाली 8-सीटर इलेक्ट्रिक कार

सरकार का मानना है कि बकाया सब्सिडी जारी होने से न केवल लोगों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में भी तेजी आएगी. इससे प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement