Chery Grow C3: न चार्जिंग की टेंशन... न रेंज की चिंता! दुनिया की पहली AI बाइक हुई पेश

Chery Grow C3 एक ऐसी बाइक है जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ-साथ बड़ी बैटरी और एक पेट्रोल इंजन भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि, ये दुनिया की पहली AI-पावर्ड रेंज-एक्सटेंडेड इंटेलिजेंट क्रूजर बाइक है.

Advertisement
Chery Grow C3 दुनिया की पहली AI-पावर्ड रेंज-एक्सटेंडेड बाइक है. Photo: carnewschina.com Chery Grow C3 दुनिया की पहली AI-पावर्ड रेंज-एक्सटेंडेड बाइक है. Photo: carnewschina.com

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

कार और SUV की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Chery अब दोपहिया बाजार में भी अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की दुनिया में कदम रखते हुए दो खास मॉडल पेश किए हैं. इनमें एक ऐसा इलेक्ट्रिक क्रूजर शामिल है, जो बैटरी के साथ पेट्रोल इंजन की मदद से भी बिजली बना सकता है. 

Advertisement

वहीं, कंपनी ने एक एडवेंचर स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर भी दिखाया है, जिसकी रेंज 200 किलोमीटर तक होने का दावा किया गया है. खास बात यह है कि Chery का इरादा सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने तक सीमित नहीं दिखता, बल्कि कंपनी अपने नए Cinnox ब्रांड के जरिए दोपहिया बाजार में कुछ अलग करने की कोशिश कर रही है. 

यह भी पढें: लॉन्च होते ही... Sold-out! बंद करनी पड़ी बाइक की बुकिंग

Chery ने चीन के वुहू में आयोजित एक टेक्नोलॉजी इवेंट में अपने Cinnox ब्रांड के तहत दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेश किए. इनमें Grow C3 नाम का इलेक्ट्रिक क्रूजर और एडवेंचर डिजाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल है. कंपनी के मुताबिक, एडवेंचर स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 150 से 200 किलोमीटर तक चल सकता है. 

AI पावर्ड बाइक

Chery का Grow C3 इन दोनों मॉडलों में सबसे ज्यादा चर्चा में है. कंपनी इसे दुनिया का पहला AI-पावर्ड रेंज-एक्सटेंडेड इंटेलिजेंट क्रूजर बता रही है. हालांकि, यह कंपनी का अपना दावा है और अभी इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. कंपनी का कहना है कि, इस बाइक में रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EREV तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस सिस्टम में पहिए चलाने का काम इलेक्ट्रिक मोटर करती है, जबकि पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल बिजली बनाने के लिए किया जाता है.

Advertisement

बाइक द्वारा खुद ही तैयारी की गई बिजली से बाइक की बैटरी को पावर मिलता है, जिससे जिससे लंबी दूरी के सफर में केवल चार्जिंग स्टेशन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती है. ये तकनीक ठीक वैसी ही है, जैसा कि आपको रेंज-एक्सटेंडर कारों में देखने को मिलता है. जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इंजन और एक हैवी बैटरी भी दिया जाता है.

यह भी पढें: नई छोड़िए... इस ब्रांड की पुरानी कारों पर टूटे लोग! बिकीं 65 लाख गाड़ियां

यह टेक्नोलॉजी रेगुलर पेट्रोल बाइक से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें पेट्रोल इंजन मुख्य रूप से बिजली बनाने की भूमिका निभाता है. हालांकि, Grow C3 में इस्तेमाल होने वाले इंजन, मोटर और बैटरी की क्षमता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. कंपनी ने इसकी मोटर पावर, बैटरी कैपेसिटी, फ्यूल टैंक की क्षमता, कुल रेंज और चार्जिंग में लगने वाले समय का भी खुलासा नहीं किया है. 

Grow C3 को सिर्फ एक सिटी बाइक के तौर पर, बल्कि टूरिंग और कैंपिंग जैसी जरूरतों को ध्यान में रखकर भी तैयार किया गया है. इसमें V2L यानी व्हीकल-टू-लोड फीचर भी दिया गया है. इस तकनीक की मदद से वाहन की बैटरी से बिजली लेकर कुछ दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइसेज को भी पावर दिया जा सकता है. इससे कैंपिंग या लंबी यात्रा के दौरान अलग जनरेटर साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी.

Advertisement

कंपनी ने इस बाइक को AI आधारित कनेक्टेड वाहन के तौर पर भी पेश किया है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा कनेक्टिविटी, सॉफ्टवेयर और ओवर-द-एयर अपडेट जैसे फीचर्स के बारे में भी अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

क्या भारत में भी लॉन्च होंगे Chery के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

ऐसी चर्चा लंबे समय से हो रही है कि, Chery भारत में एंट्री करने की तैयारी में है. हाल ही में जेएसडब्ल्यू के साथ मिलकर इस ब्रांड के इंडिया एंट्री की ख़बरें भी सामने आई थी. लेकिन फिलहाल अभी ब्रांड की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. रही बात टू-व्हीलर्स की तो अभी इस बारे में भी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »