नई छोड़िए... इस ब्रांड की पुरानी कारों पर टूटे लोग! बिकीं 65 लाख गाड़ियां

22 October 2026

By: Aaj Tak Auto

बजट की बंदिश

नई कार खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता, लेकिन अपनी पसंद की कार का सपना पुरानी गाड़ी के जरिए भी पूरा किया जा सकता है.

Photo: ITG

25 साल पहले एंट्री

ग्राहकों को इसी तरह की सुविधा देने के लिए मारुति सुजुकी ने तकरीबन 25 साल पहले प्री-ओन्ड कार बिजनेस में एंट्री की थी.

Photo: ITG

2001 में ट्रू-वैल्यू लॉन्च

मारुति सुजुकी ने साल 2001 में True Value लॉन्च किया था. अब कंपनी का कहना है कि, पिछले 25 सालों में ट्रू-वैल्यू के जरिए 65 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची गई हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

युवाओं की बढ़ती संख्या

कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर पहली बार कार खरीदने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.

Photo: Freepik

338 शहरों में आउटलेट

कंपनी के मुताबिक, आज True Value एक बड़े प्री-ओन्ड कार इकोसिस्टम के रूप में काम कर रहा है. इसके देशभर के 338 शहरों में 662 आउटलेट हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

कार खरीदती भी है कंपनी

मारुति सुजुकी ट्रू-वैल्यू के जरिए न केवल सेकंड-हैंड कारों की बिक्री करती है बल्कि, इस प्लेटफॉर्म पर पुरानी कारों को खरीदा भी जाता है.

Photo: Freepik

इन बातों की चिंता

पुरानी कार खरीदते समय ग्राहकों के सामने सबसे बड़ी चिंता उसकी कंडीशन, डॉक्यूमेंट और पुराने रिकॉर्ड को लेकर होती है.

Photo: Freepik

टेंशन फ्री करता ट्रू-वैल्यू

लेकिन True Value पर गाड़ियों का तय प्रक्रिया के तहत मूल्यांकन और सर्टिफिकेशन किया जाता है. बिक्री से पहले कार के डॉक्यूमेंट और सर्विस हिस्ट्री की भी जांच की जाती है.

Photo: Marutisuzuki.com

ईजी फाइनेंसिंग

True Value के जरिए कार खरीदने वालों के लिए कंपनी ईजी फाइनेंस की सुविधा भी देती है. ताकि कम खर्च में आसान किश्तों में ग्राहक अपनी पसंद की कार चुन सकें.

Photo: ITG

इन कारों की डिमांड

प्री-ओन्ड कार प्लेटफॉर्म पर आमतौर पर हैचबैक कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है. इसके अलावा ग्राहक कॉम्पैक्ट SUV में भी तगड़ी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

मशहूर हैं ये मॉडल्स

मारुति सुजुकी की वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, अर्टिगा जैसी कारें ग्राहकों के बीच खासी लोकप्रिय हैं.

Photo: ITG

Read Next