देखते रह गए Brezza-Venue! 7.40 लाख की SUV पर टूटे लोग, बनी नंबर 1

Best Selling SUVs September: कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस के चलते लोग सब-फोर मीटर एसयूवी गाड़ियों को खूब पसंद करते हैं. इस सेगमेंट में 18.3 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी ने तस्वीर को और भी साफ कर दिया है. खैर आने वाले महीनों में ये मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.

Advertisement
Tata Nexon सितंबर की बेस्ट सेलिंग एसयूवी बनी है. Photo: Tata Cars Tata Nexon सितंबर की बेस्ट सेलिंग एसयूवी बनी है. Photo: Tata Cars

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

SUV के जितने स्वरूप भारत में हैं, उतना शायद ही दुनिया के किसी देश में हो. मिनी, माइक्रो, सब-फोर मीटर, कॉम्पैक्ट, मिड-साइज और फुल साइज सहित अलग-अलग रूपों में SUV की बिक्री भारतीय बाजार में होती है. इन सभी में सबसे ज्यादा डिमांड उन एसयूवी गाड़ियों की रहती है जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है, यानी सब-फोर मीटर कैटेगरी.

बीते सितंबर में भी 4 मीटर से छोटी SUV के सेगमेंट में शानदार तेजी देखने को मिली. जहां टाटा मोटर्स की दो गाड़ियों ने टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई. Tata Nexon बिक्री के मामले में पहले नंबर पर रही, जबकि Tata Punch ने दूसरा स्थान हासिल किया. दूसरी ओर, मारुति सुजुकी की फ्रांक्स और ब्रेजा ने भी  सालाना बिक्री में शानदार बढ़त दर्ज कर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की.

Advertisement
Tata Nexon पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और EV हर वर्जन में आती है. Photo: Tata Cars

ऑटो इंडस्ट्री के लिए सितंबर का महीना कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट के लिहाज से अच्छा रहा. Auto Punditz के आंकड़ों के मुताबिक, इस सेगमेंट के 14 मॉडल की कुल बिक्री सितंबर 2026 में तकरीबन 1,27,613 यूनिट रही. पिछले साल सितंबर में इनकी 1,07,857 यूनिट बिकी थीं. इस तरह सालाना आधार पर बिक्री में 19,756 यूनिट का इजाफा हुआ, जो 18.3 फीसदी की बढ़ोतरी है.

सितंबर 2026 में Tata Nexon इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही. हालांकि, इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई. बीते महीने Nexon की 20,456 यूनिट बिकीं, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 22,573 यूनिट था. इस तरह इसकी बिक्री में 9.4 फीसदी की कमी आई. लेकिन बावजूद इसके ये देश की बेस्ट सेलिंग सब-फोर मीटर सेगमेंट की एसयूवी रही है.

Advertisement

वहीं, Tata Punch दूसरे पोजिशन पर रही है. सितंबर में इसकी 20,333 यूनिट बिकीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 15,891 यूनिट थी. इस तरह Punch की सालाना बिक्री में 28 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. दिलचस्प बात ये है कि, टाटा की इन दोनों एसयूवी (Nexon और Punch) के बीच बिक्री का अंतर सिर्फ 123 यूनिट रहा, जिससे दोनों मॉडलों के बीच कड़ी टक्कर का अंदाजा लगाया जा सकता है.

बिक्री में गिरावट के बावजूद Nexon नंबर वन बनी है. डाटा सोर्स: ऑटो पंडित

मारुति सुजुकी की एसयूवी की बात करें तो Fronx के कुल 19,282 यूनिट बिके हैं. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 13,767 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 40.1 फीसदी ज्यादा है. बिक्री के मामले में यह मॉडल तीसरे स्थान पर रहा. वहीं Brezza ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. नए अपडेट के साथ बाजार में आने के बाद इस एसयूवी की मांग बढ़ी है. सितंबर में ब्रेजा के कुल 15,685 यूनिट बेचे गए हैं, जो पिछले साल इसी महीने में बेचे गए 10,173 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 54.2 फीसदी ज्यादा है.

Hyundai Venue इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर रही. सितंबर में इसके कुल 11,466 यूनिट बिके हैं, जबकि पिछले साल सितंबर में इसके कुल 11,484 यूनिट बेचे गए थे. इस तरह वेन्यू की बिक्री में केवल 0.2 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई. यानी पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री लगभग स्टेबल रही है. आने वाले महीने में फेस्टिव सीजन से कंपनी को काफी उम्मीदे हैं.

Advertisement

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में बढ़ता कम्पटीशन

कुल मिलाकर, सितंबर के आंकड़े बताते हैं कि भारत में 4 मीटर से छोटी SUVs की मांग बनी हुई है. कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस के चलते लोग इन छोटी एसयूवी गाड़ियों को खूब पसंद करते हैं. इस सेगमेंट में 18.3 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी ने तस्वीर को और भी साफ कर दिया है. आने वाले महीनों में अलग-अलग कंपनियों के नए मॉडल, अपडेटेड फीचर्स और कीमतों को लेकर होने वाला मुकाबला इस सेगमेंट की रैंकिंग में बदलाव ला सकता है. ख़ासकर तब जब नवरात्रि के साथ ही फेस्टीव सीजन शुरू हो चुका है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »