Avore EX Bike: 260KM रेंज, 799 रुपये में प्रीबुक, देसी कंपनी ने पेश की दमदार बाइक

भारतीय बाजार में एक नए ईवी ब्रांड की एंट्री हो गई है. हम बात कर रहे हैं एवोर की, जो पिछले कुछ समय से अपनी बाइक को टीज कर रहा था. कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक्स को अनवील कर दिया है. ये बाइक्स प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. एवोर का टॉप मॉडल 260 किलोमीटर की रेंज और 114 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आता है.

Advertisement
Avore ने तीन इलेक्ट्रिक बाइक्स को लॉन्च किया है. (Photo: Avore.in) Avore ने तीन इलेक्ट्रिक बाइक्स को लॉन्च किया है. (Photo: Avore.in)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, सेगमेंट में ज्यादातर मांग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की है. इलेक्ट्रिक बाइक बेचने वाले गिने चुने प्लेयर्स ही मार्केट में हैं. अब एक नए प्लेयर की एंट्री हो रही है. हम बात कर रहे हैं गुजरात बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल स्टार्टअप एवोर (Avore) की. 

ब्रांड ने अपनी तीन मोटरसाइकिलों- ईएक्स 1, ईएक्स 2 और ईएक्स 2एस को पेश किया है. ये सभी मॉडल्स प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. ये एक दूसरे से बेसिक डिजाइन शेयर करते हैं, लेकिन बैटरी, रेंज, स्पीड और फीचर्स के मामले में एक दूसरे से अलग हैं. आइए जानते हैं इसकी खास बातें. 

Advertisement

कीमत, बैटरी, रेंज और फीचर्स 

बाइक का एंट्री लेवल वेरिएंट ईएक्स 1 (Avore EX1) है, जो 3.24kWh की बैटरी के साथ आता है. इसकी आईडीसी रेंज 160 किलोमीटर है. बाइक की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसमें तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं. बाइक की कीमत 1.23 लाख रुपये एक्स शोरूम है. 

यह भी पढ़ें: 1 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, अब विदेश में होगी सेल

वहीं ईएक्स 2 (Avore EX2) में ब्रांड ने बड़ी बैटरी दी है. ये बाइक 5kWh की बैटरी के साथ आती है, जो 255 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है. ये बाइक 100 किलोमीरटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आती है. इसमें भी तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं. 

कंपनी की मानें, तो इस बाइक की बैटरी लगभग दो घंटे में 20 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. इसे सिर्फ 15A के स्टैंडर्ड शॉकेट से चार्ज किया जा सकता है. इस वर्जन की कीमत 1.46 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

Advertisement

टॉप मॉडल में क्या मिलेगा?

ब्रांड का टॉप वेरिएंट ईएक्स 2एस (Avore EX2S) है, जिसकी कीमत 1.70 लाख रुपये एक्स शोरूम है. ये बाइक भी 5kWh की बैटरी के साथ आती है, लेकिन इसकी टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटे की है. बाइक का ये वेरिएंट 260 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आता है. 

यह भी पढ़ें: न TVS न Bajaj... इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर टूट पड़े लोग! 184% बढ़ी बिक्री

इसमें 5 राइडिंग मोड्स मिलते हैं. बाइक में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने बाइक के फुल स्पेक्स से अभी पर्दा नहीं उठाया है. कंपनी ने बताया है कि इन बाइक्स को सिर्फ 799 रुपये में प्रीबुक किया जा सकता है. हालांकि, इनकी डिलीवरी कब शुरू होगी, ये जानकारी ब्रांड ने नहीं दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »