1 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, अब विदेश में होगी सेल 

28 July 2026

By: Aajtak Auto

सबसे बड़ा 2W ब्रांड

हीरो मोटोकॉर्प भारत का सबसे बड़ा टू-व्हीलर ब्रांड है. कंपनी ने विडा के नाम से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस में एंट्री की और अच्छी सेल भी कर रही है. 

Photo: vidaworld.com

टॉप-5 EV में शामिल

भले ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में हीरो टॉप सेलिंग ब्रांड ना हो, लेकिन कंपनी टॉप-5 में शामिल जरूर है. हाल में ही कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में कदम रखा है. 

Photo: vidaworld.com

नेपाल में एंट्री

ब्रांड ने विडा को नेपाल में लॉन्च किया है और इसके साथ ही विडा का अंतरराष्ट्रीय सफर शुरू हो गया है. भारत में विडा की सेल तेजी से बढ़ रही है. 

Photo: vidaworld.com

1 लाख पार पहुंची सेल 

इस साल की पहली छमाही में कंपनी ने 1 लाख सेल का आंकड़ा पार कर लिया है. जनवरी से जून 2026 तक कंपनी ने 1,02,097 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. 

Photo: vidaworld.com

20 हजार पार मंथली सेल

ब्रांड की मंथली सेल 13,830 यूनिट्स (जनवरी 2026) से बढ़कर 20,416 यूनिट्स (जून 2026) तक पहुंच गई है. मई में भी 20 हजार से ज्यादा सेल रही है.

Photo: vidaworld.com

भारत में अच्छा रिस्पॉन्स 

घरेलू मार्केट में विडा स्कूटर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. नेपाल में कंपनी ने Vida VX2 EVOOTER को प्लस और गो वेरिएंट में लॉन्च किया है. 

Photo: vidaworld.com

नेपाल में VX2 लॉन्च 

इसके साथ ही कंपनी ने DIRT.E K3 इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर भी लॉन्च की है. वीएक्स2 में ब्रांड ने 2.2kWh की दो रिमूवेबल बैटरी दी है. 

Photo: vidaworld.com

रेंज और टॉप स्पीड 

यानी ये स्कूटर 4.4kWh की कैपेसिटी के साथ आता है. इसकी क्लेम्ड रेंज 140 किलोमीटर है और टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है. 

Photo: vidaworld.com

सिंगल बैटरी भी है

वहीं वीएक्स 2 गो में 2.2kWh सिर्फ एक बैटरी मिलती है. ये स्कूटर 75 किलोमीटर की रेंज और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ आता है. 

Photo: vidaworld.com

Read Next