scorecardresearch
 
Advertisement

बारिश ने बरपाया ऐसा कहर, देहरादून में टौंस नदी में समा गया नवनिर्मित पुल, देखें

बारिश ने बरपाया ऐसा कहर, देहरादून में टौंस नदी में समा गया नवनिर्मित पुल, देखें

देहरादून में आफ़त की बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि साल भर में करोड़ों की लागत से तैयार हुआ टौंस नदी का नवनिर्मित पुल उफनती नदी के आगे जवाब दे गया. नंदा की चौकी प्रेमनगर में पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंसकर नदी में समा गया और पुल के बीचों-बीच विशाल गड्ढा बन गया. इस खौफनाक मंजर के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं मौके पर हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल यातायात रोक दिया.

Advertisement
Advertisement