27 July 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार लगातार बढ़ रहा है. जून 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिलों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.
Video: ITG
जून 2026 के आंकड़े इस बात के गवाह हैं. बढ़ता कम्पटीशन, नए मॉडल, बेहतर टेक्नोलॉजी और ग्राहकों का बढ़ता भरोसा इस सेगमेंट को मजबूत कर रहा है.
Photo: riverindie.com
इस दौरान भारत में कुल करीब 1,94,300 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर हुए. यह आंकड़ा पिछले साल जून के मुकाबले 75.5 प्रतिशत ज्यादा है.
Photo: TVSmotors.com
बीते जून में TVS Motor सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी रही. कंपनी ने कुल 47,220 यूनिट्स की बिक्री की है.
Photo: TVSmotors.com
इसके बाद दूसरे स्थान पर Bajaj Auto रही, जिसने पिछले महीने देश भर में 43,392 यूनिट्स चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की है.
Photo: ITG
बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप Ather Energy ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 31,318 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन किया और तीसरे स्थान पर रही.
Photo: Atherenergy.com
वहीं हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने पूरे महीने में 20,416 यूनिट्स के साथ अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.
Photo: vidaworld.com
जून में 20,416 यूनिट सेल्स के साथ हीरो मोटोकॉर्प ने तगड़ी ग्रोथ दर्ज की है. पिछले साल जून में बेचे गए 7,178 यूनिट के मुकाबले कंपनी का ईवी सेल 184% बढ़ा है.
Photo: vidaworld.com
विडा स्कूटर कई अलग-अलग मॉडल में आता है. इसके सबसे सस्ते वेरिएंट VX2 Go की शुरुआत कीमत 79,490 रुपये (एक्स-शोरूम) दिल्ली है.
Photo: vidaworld.com
इस वेरिएंट में 2.2 kWh की बैटरी दी गई है. जो सिंगल चार्ज में 93 किमी की रेंज देता है. इसे 20-80% चार्ज होने में तकरीबन 1 घंटा 18 मिनट समय लगता है.
Photo: vidaworld.com
वहीं VX2 Plus मॉडल का 3.4 kWh बैटरी पैक वेरिएंट 92,990 रुपये में आता है. ये स्कूटर 146 किमी की रेंज देता है और बैटरी साढ़े 3 घंटे में 80% चार्ज होती है.
Photo: vidaworld.com
इसके अलावा VX2 Plus के 4.4 kWh बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत 1,13,990 रुपये है. जो 187 किमी रेंज देता है और बैटरी सवा 2 घंटे में 80% चार्ज होती है.
Photo: vidaworld.com
VIDA V2 Pro मॉडल में कंपनी ने 3.9 kWh की बैटरी दी है. जो 165 किमी की रेंज देता है और इसकी कीमत 1,10,000 रुपये है.
Photo: vidaworld.com