'E20 से करोड़ों लोग परेशान... अब PM के जवाब का इंतजार', सरकार को पिटीशन सौंप बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल आज E20 फ्यूल के विरोध में पीएम हाउस के लिए जब रवाना हुए तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें फिरोज शाह रोड पर ही रोक लिया. पुलिस का कहना था कि, BNSS 163 लागू है और पीएम आवास तक कोई मार्च नहीं होने दिया जाएगा. जिसके बाद केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीच सड़क ही धरने पर बैठ गए.

Advertisement
E20 पेट्रोल के विरोध में आज अरविंद केजरीवाल बीच सड़क धरने पर बैठ गए. Photo: ITG E20 पेट्रोल के विरोध में आज अरविंद केजरीवाल बीच सड़क धरने पर बैठ गए. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

Arvind Kejriwal E20 Protest: दिल्ली की सड़कों पर आज E20 को लेकर भारी बवाल देखने को मिला. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज E20 के विरोध में पीएम आवास की तरफ मार्च किया. जहां बीच रास्ते दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें फिरोज शाह रोड पर ही रोक लिया. केजरीवाल अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और पीएम से मिलने की मांग करने लगे. इस दौरान उन्होंने E20 मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा.

Advertisement

आज सुबह साढ़े 11 बजे के करीब अरविंद केजरीवाल अपने पार्टी दफ्तर पहुंचे, जहां पहले से ही इंतजार कर रहे सैकड़ों समर्थकों के साथ वो थोड़ी देर बाद पीएम हाउस की तरफ रवाना हुए. इस दौरान उनके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी थे. रास्ते में फिरोज शाह रोड पर पुलिस बल ने उन्हें आगे जाने से रोक लिया. जिसके बाद वो सड़क पर ही समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए. 

अरविंद केजरीवाल और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोक भी देखने को मिली. पुलिस का कहना था कि, अरविंद केजरीवाल ने इस मार्च के लिए प्रशासन से परमिशन नहीं ली थी और न ही पुलिस ने उन्हें कोई परमिशन दी थी. पुलिस ने पहले ही कम दिया था कि, BNSS 163 लागू है और पीएम आवास तक कोई मार्च नहीं होने दिया जाएगा. 

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, E20 पेट्रोल से करोड़ों लोग परेशान हैं. अमेरिका के दबाव में केंद्र सरकार जबरदस्ती E20 को जनता पर थोप रही है. केजरीवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार अमेरिका का इथेनॉल इस्तेमाल कर रही है, जो सही नहीं है. सरकार ट्रंप के दबाव में आकर इथेनॉल खरीदना बंद करे. 

केजरीवाल ने कहा कि, हम अपने साथ 2.30 लाख से ज्यादा पिटीशन लेकर आए हैं. जो जनता की आवाज है. हम प्रधानमंत्री से मिलकर इस पिटीशन को उन्हें सौंपना चाहते थे. ताकि वो आम लोगों की बात सुनें और इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पॉलिसी को वापस लें. 


पिटीशन सौंपा, PM के जवाब का इंतजार

हालांकि, थोड़ी देर बाद पुलिस के आग्रह के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने साथ लाए पिटीशन पेपर्स को सरकार को सौंप कर धरना बंद कर दिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि, E20 के खिलाफ़ 2 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों की साइन की गई पिटीशन की कॉपी अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुँचा दी गई है. अब देश को प्रधानमंत्री के जवाब का इंतज़ार है." 

इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली के कॉन्स्ट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित 'नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई20’ कार्यक्रम में कहा था कि, "E20 से गाड़ियों का न केवल माइलेज कम हो रहा है बल्कि उनके पार्ट्स भी खराब हो रहे हैं." उन्होंने सरकार के सामने अपनी 3 मांगे रखते हुए कहा था कि, "देश के सभी पेट्रोल पंपों पर E20 फ्यूल और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए. इसके अलावा इथेनॉल ब्लेंडेड E20 फ्यूल की कीमत प्योर पेट्रोल से कम होनी चाहिए. उनकी तीसरी मांग ये है कि, पेट्रोल का दाम 84 रुपये प्रतिलीटर से कम होना चाहिए."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »