'कार से बढ़कर है ये EV...!' अर्नब साइक्लोन ने मचाई तबाही... तो मदद को आई Tata Curvv

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने दस्तक दी. इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी. तूफान के चलते कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई. लेकिन इस आसमानी आफत के बीच टाटा की इलेक्ट्रिक कार Tata Curvv EV चर्चा में है, आइये जानें क्या है मामला-

Advertisement
Tata Curvv EV में व्हीकल-टू-लोड फीचर दिया जाता है. Photo: ITG Tata Curvv EV में व्हीकल-टू-लोड फीचर दिया जाता है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

आसमान में तूफान हो. तेज हवाएं चल रही हों. बारिश के बीच अचानक घर की बिजली गुल हो जाए. ऐसे में सबसे पहले याद आता है इन्वर्टर. लेकिन अगर इन्वर्टर भी जवाब दे जाए, तब क्या करेंगे. आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री से आई एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इसी सवाल का ऐसा जवाब दिया है, जिसने इलेक्ट्रिक कारों को देखने का नजरिया बदल दिया है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट के मुताबिक, टाटा कर्व ईवी ने घर में करीब 13 घंटे तक बिजली सप्लाई की. दावा है कि इस दौरान कार की बैटरी का सिर्फ 13 फीसदी चार्ज इस्तेमाल हुआ. अगर यह दावा सही है, तो यह इलेक्ट्रिक कार की उस खूबी को सामने लाता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. कार सिर्फ सड़क पर चलने के काम नहीं आती. सही तकनीक होने पर यह घर के कुछ जरूरी डिवाइसेस को भी बिजली दे सकती है. आइये जानें क्या है मामला- 

तूफान के अंधेरे में Tata Curvv EV बनी उम्मीद

आंध्र प्रदेश में 28 अक्टूबर 2026 को चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने दस्तक दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तूफान ने बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों को पार किया. इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी. कुछ झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक के थे. तूफान के चलते कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई.

यह भी पढें: 75% नंबर... ऑनलाइन ट्यूटोरियल! लर्निंग DL पाना भी होगा मुश्किल

Advertisement

इसी बीच राजमुंद्री के इंदर राजू की Tata Curvv EV चर्चा में आ गई. सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में दावा किया गया कि बिजली कटने के बाद उनकी इलेक्ट्रिक कार ने घर के जरूरी उपकरण चलाने में मदद की. पोस्ट में लिखा गया, "जब अर्नब साइक्लोन से राजमु्ंद्री इलाके में पावर कट हो गया तब टाटा कर्व ईवी रेसक्यू करने आई."
 


पोस्ट में आगे लिखा गया, "V2L यानी व्हीकल टू लोड टेक्नोलॉजी ने पूरी रात तकरीबन 13 घंटे तक बिजली सप्लाई की और इस दौरान घर में 3 पंखे और 5 लाइट पूरी रात चलते रहें. दिलचस्प ये रहा कि, इस दौरान कार की बैटरी का चार्ज 56 फीसदी से घटकर 43 फीसदी रह गया. यानी करीब 13 प्रतिशत चार्ज खर्च हुआ. हालांकि, इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है. इसलिए इसे फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया दावा ही माना जाना चाहिए.

आखिर क्या है यह खास तकनीक

आमतौर पर लोग इलेक्ट्रिक कार को पेट्रोल-डीजल से छुटकारा पाने और गाड़ी चलाने के खर्च को कम करने का जरिया मानते हैं. लेकिन Tata Curvv EV में मिलने वाली Vehicle-to-Load यानी V2L तकनीक इसे और बेहतर बनाती है. ये फीचर देश में बेची जाने वाली कई और इलेक्ट्रिक कारों में भी दिया जाता है. इसकी मदद से कार की बैटरी से कुछ एक्सटर्नल इलेक्ट्रिक डिवाइसेज को भी पावर दिया जा सकता है. यानी जरूरत पड़ने पर कार एक तरह के पोर्टेबल पावर बैंक की तरह काम कर सकती है.

यह भी पढें: बड़ी फैमिली भी होगी फिट! आ रही 7-सीटर CRETA

Advertisement

यह सुविधा खासतौर पर कैंपिंग, आउटडोर एक्टीविटीज और बिजली सप्लाई ठप्प होने जैसी परिस्थितियों में काम आ सकती है. हालांकि, इसका इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त V2L अडैप्टर और सही कनेक्शन की जरूरत होती है. यह सुविधा Curvv EV के कुछ चुनिंदा वेरिएंट में दिया गया है.

Tata Curvv EV को बैटरी-एज-ए-सर्विस सब्सक्रिप्शन के साथ भी उपलब्ध है. Photo: Tata Cars


कैसी है कार

Tata Curvv EV एक इलेक्ट्रिक SUV-कूपे है. इसका डिजाइन ट्रेडिशनल SUV से थोड़ा अलग है. इसका स्लोपी रूफ इसे स्पोर्टी लुक देने के साथ-साथ एक कूपे स्टाइल देता है. इसकी कीमत 17.19 लाख रुपये से शुरू होकर 19.69 लाख रुपये तक जाती है. वहीं बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन के तहत इस कार की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. जिसमें ग्राहक को बैटरी के लिए अलग से 5 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से EMI रेंटल देना होता है. कीमत वेरिएंट और एडिशन के हिसाब से बदलती है. 

बैटरी पैक, मोटर और ड्राइविंग रेंज

Tata Curvv EV में 55 kWh की क्षमता का बैटरी पैक मिलता है. इसमें फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में तकरीबन 500 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देती है. इसमें 500 लीटर का शानदार बूट स्पेस भी मिलता है, जिसमें आप अपने जरूरत के सामान रख सकते हैं. इसके अलावा 20 से ज्यादा एडवांस फीचर्स से लैस इस कार में लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टें सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है.

यह भी पढें: मम्मी-डैडी भी होंगे खुश! इस दिवाली ₹3.50 लाख में घर लाएं कार, देखें ऑप्शन 

Advertisement

टाटा मोटर्स का कहना है कि, 70kW के डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 40 मिनट में ही चार्ज हो सकती है. इसके अलावा ये कार केवल 8.8 सेकंड में ही 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. कंपनी इसकी बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी दे रही है. 

इसके केबिन में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टीपल वाइस असिस्टेंस, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, एयर प्यूरिफायर, जेबीएल सराउंड साउंड ऑडियो सिस्टम, 9 स्पीकर, एंड्रॉएड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट, ऑटो डिमिंग इन-साइड रियर व्यू मिरर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमराजैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं.

 

Tata Curvv EV में व्हीकल-टू-लोड टेक्नोलॉजी दी जाती है. Photo: Tata Cars

V2L तकनीक को आसान भाषा में समझिए

V2L का पूरा नाम Vehicle-to-Load है. आसान शब्दों में समझें तो इस तकनीक के जरिए इलेक्ट्रिक कार की बैटरी से बाहरी इलेक्ट्रिक डिवाइसेस चलाए जा सकते हैं. इसके लिए कार के साथ काम करने वाला खास अडैप्टर इस्तेमाल किया जाता है. Tata Curvv EV में V2L की अधिकतम आउटपुट क्षमता 3.3 kVA बताई गई है. कंपनी के अनुसार, इस फीचर से जुड़े डिवाइसेस की कुल बिजली खपत निर्धारित सीमा के भीतर रहनी चाहिए. कार में बैटरी का एक न्यूनतम चार्ज लेवल भी तय किया जा सकता है, ताकि डिवाइस चलाते समय बैटरी पूरी तरह खाली न हो जाए.

Advertisement

मिसाल के तौर पर, बिजली कटने पर इससे कुछ लाइटें, पंखे या दूसरे उपयुक्त डिवाइस चलाए जा सकते हैं. लेकिन कितनी देर तक बिजली मिलेगी, यह डिवाइस की कुल खपत, बैटरी के उपलब्ध चार्ज और इस्तेमाल के कंडिशन पर निर्भर करेगा. इसलिए हर घर में 13 घंटे तक बिजली मिलने की गारंटी नहीं दी जा सकती.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »