29 October 2026
By: Aaj Tak Auto
Hyundai Creta भारतीय SUV बाजार में पहले से ही एक मजबूत नाम है. अब कंपनी इस लोकप्रिय SUV को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है.
Photo: Hyundai India
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेक्स्ट जेनरेशन Creta के साथ इसका 7-सीटर मॉडल भी बाजार में उतारे जाने की संभावना है.
Photo: Hyundai India
अगर ऐसा होता है, तो बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा सीटों वाली SUV खरीदने का विकल्प मिलेगा. साथ ही क्रेटा का बाजार और बढ़ेगा.
Photo: Hyundai India
थर्ड जेनरेशन क्रेटा पर काम चल रहा है. कंपनी के अंदर इसे SX3 कोडनेम दिया गया है. इस नई SUV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है.
Photo: Hyundai India
नई Creta में डिजाइन से लेकर प्लेटफॉर्म तक बड़े बदलाव मिल सकते हैं. ख़बर है कि, कंपनी इसे 5-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश कर सकती है.
Photo: Hyundai India
7-सीटर मॉडल का डिजाइन काफी हद तक रेगुलर Creta जैसा हो सकता है. हालांकि, इसे अलग बनाने के लिए आगे की डिजाइन और पीछे के हिस्से में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं.
Photo: Hyundai India
नई जनरेशन Hyundai Creta में कंपनी के नए K3 प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसी प्लेटफॉर्म पर नई जनरेशन Kia Seltos भी तैयार की गई है.
Photo: Hyundai India
नई Creta का व्हीलबेस मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ा बड़ा हो सकता है. इसके अलावा, SUV के साइज में भी इजाफा होने की उम्मीद है.
Photo: Hyundai India
कंपनी इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प दे सकती है. जो इस समय कंपनी की 7-सीटर Alcazar में मिलता है.
Photo: Hyundai India
कंपनी नई Creta में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड तकनीक शामिल करने पर विचार कर सकती है. क्योंकि कंपनी हाइब्रिड कारों पर फोकस बढ़ा रही है.
Photo: Hyundai India
बाजार में आने के बाद 7-सीटर क्रेटा का मुकाबला महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर जैसी SUVs से होगा.
Photo: Hyundai India