Advertisement

ऑटो न्यूज़

Honda Elevate Facelift: आ गई क्रेटा की दुश्मन! बोल्ड लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ धांसू SUV लॉन्च

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST
  • 1/15

इस एसयूवी की बुकिंग इसी महीने की पहली तारीख से शुरू की गई थी, और अब कीमतों के ऐलान के बाद डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी. बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रांड विटारा जैसी गाड़ियों से है. तो आइये देखें कैसी है नई Elevate. (Photo: ITG)
 

  • 2/15

इस एसयूवी की बुकिंग इसी महीने की पहली तारीख से शुरू की गई थी, और अब कीमतों के ऐलान के बाद डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी. बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रांड विटारा जैसी गाड़ियों से है. तो आइये देखें कैसी है नई Elevate. (Photo: ITG)
 

  • 3/15

साल 2023 में लॉन्च होने के बाद यह SUV का पहला बड़ा अपडेट है. कंपनी ने नई Elevate में डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स और केबिन से जुड़ी कई कमियों को दूर करने की कोशिश की है. इस एसयूवी को कुल पांच ट्रिम SV, V, VX, ZX और नए ZX+ में पेश किया गया है. ZX+ नया ट्रिम है और इसमें Black Edition का ऑप्शन भी मिलता है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/15

खास बात यह है कि SUV की शुरुआती कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, टॉप-स्पेक वेरिएंट अब पुराने मॉडल के मुकाबले 1.94 लाख रुपये तक महंगा हो गया है. (Photo: ITG)

  • 5/15

नई Elevate के एक्सटीरियर में सबसे ज्यादा बदलाव इसकी लाइटिंग और फ्रंट ग्रिल के आसपास देखने को मिलते हैं. SUV में ग्रिल के ऊपर नया सेगमेंटेड LED डे टाइम रनिंग लाइट DRL दी गई है, जो दोनों LED हेडलैंप को जोड़ती है. (Photo: ITG)

  • 6/15

ग्रिल को भी नए मेश पैटर्न और ग्लॉस-ब्लैक फिनिश के साथ अपडेट किया गया है. फॉग लैंप हाउसिंग को अब बॉडी कलर फिनिश मिली है. इसके अलावा Honda का लोगो ग्रिल से हटाकर बोनट के आगे वाले हिस्से पर लगाया गया है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 7/15

पीछे की तरफ भी बदलाव किया गया है. यहां दोनों टेल लैंप को जोड़ने वाली नई LED लाइट बार दी गई है. हालांकि, SUV का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही नजर आता है. इसके अलॉय व्हील्स के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये पिछले मॉडल जैसा ही है. (Photo: ITG)

  • 8/15

Honda ने नई इस एसयूवी को नए नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल कलर के साथ पेश किया है, जो मोनोटोन और डुअल-टोन दोनों ऑप्शन में आता है. कार के चारों तरफ मौजूद बॉडी क्लैडिंग को भी मैट की जगह ग्लॉस-ब्लैक फिनिश दी गई है. (Photo: ITG)

  • 9/15

Honda Elevate फेसलिफ्ट के इंजन मैकेनिज़्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पुराने मॉडल वाला ही 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 121hp की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल और CVT दोनों गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 10/15

माइलेज के मामले में भी ये एसयूवी काफी बेहतर है. कंपनी के मुताबिक इस एसयूवी का मैनुअल वेरिएंट 15.31 किमी प्रतिलीटर और CVT वेरिएंट 16.61 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है. (Photo: ITG)

  • 11/15

कैसा है केबिन

Honda Elevate facelift के इंटीरियर में फीचर्स के मामले में बड़े बदलाव किए गए हैं. इसका सबसे खास फीचर पीछे की सीट के लिए सेगमेंट-फर्स्ट वेंटिलेशन फंक्शन है. इसके अलावा आगे की दोनों सीटों में पावर्ड और वेंटिलेशन फंक्शन दिया गया है. (Photo: ITG)

  • 12/15

SUV में अब 360-डिग्री कैमरा और कैपेसिटिव टच वाले रियर LED रीडिंग लैंप भी मिलते हैं. कार के डैशबोर्ड के डिजाइन में भी हल्का बदलाव हुआ है. यहां फॉक्स वुड ट्रिम की जगह ज्यादा व्हाइट लेदरेट पैडिंग और स्टिचिंग दी गई है. पहले एम्बिएंट लाइटिंग डीलर लेवल पर लगाई जाती थी, लेकिन अब इसे कंपनी की तरफ से ही हायर वेरिएंट में दिया जा रहा है. (Photo: ITG)

  • 13/15

इसके अलावा 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल-पेन सनरूफ, लेन वॉच कैमरा, वायरलेस चार्जर, वायरलेस फोन कनेक्टिविटी और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स पहले की ही तरह इस एसयूवी में दिए गए हैं. CVT गियरबॉक्स वाले वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड फंक्शन भी दिया गया है. (Photo: ITG)

  • 14/15

होंडा ने नई Elevate में सेफ्टी फीचर्स को भी अपडेट किया है. इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर डिस्क ब्रेक और होंडा सेंसिंग एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) पैकेज में लो-स्पीड फॉलो फंक्शन के साथ अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल किया गया है. हालांकि, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल सिर्फ CVT वेरिएंट में उपलब्ध है. (Photo: ITG)

  • 15/15

Honda Elevate के पुराने मॉडल के ग्राहकों की शिकायत रही है कि केबिन में आवाज, वाइब्रेशन और हार्सनेस की समस्या आती थी. होंडा का कहना है कि फेसलिफ्ट मॉडल में ज्यादा साउंड डेडनिंग मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. इससे केबिन के अंदर शोर और वाइब्रेशन कम होने की उम्मीद है. (Photo: ITG)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement