भले ही अब भारतीय बाजार में लोगों का फोकस बड़ी कार्स या फिर SUV पर हो. लेकिन एक छोटी फैमिली के लिए एंट्री लेवल हैचबैक अच्छा विकल्प हो सकती है. ये कार्स ना सिर्फ छोटी और अफोर्डेबल होती हैं बल्कि इनकी रनिंग कॉस्ट भी बहुत कम होती है. इसकी वजह से ये आम यूजर्स की जेब पर भारी नहीं पड़ती हैं. (Photo: tatamotors.com)
खासकर अगर आपका बजट 5 लाख रुपये से कम हो. ऐसे में आपको पुरानी गाड़ियों को देखने के बजाय एक छोटी फैमिली कार पर विचार करना चाहिए, जिन्हें आप लॉन्ग टर्म तक बिना किसी तनाव के यूज कर पाएंगे. एंट्री लेवल कार्स की मेंटेनेंस भी बहुत कम आती है. ऐसे ही कुछ कार्स कि एक लिस्ट हम लेकर आए हैं. (Photo: renault.co.in)
सबसे पहले बात करते हैं Maruti Celerio की. ये कार आपको 4.7 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर मिल जाएगी. इसमें मारुति का भरोसेमंद 1 लीटर का इंजन मिलता है, जो बड़ी ही आसानी से पेट्रोल पर 25 Kmpl का माइलेज देता है. वहीं CNG पर तो ये कार 34 Km/Kg का माइलेज देती है. (Photo: marutisuzuki.com)
छोटी कार की बात हो और Tata Tiago का जिक्र ना हो, ये कैसे संभव है. इस कार की कीमत 4.57 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ये कार 19Kmpl का माइलेज पेट्रोल पर देती है. वहीं CNG पर कार 28 Km/Kg तक का माइलेज देती है. (Photo: tatamotors.com)
छोटी कार्स की लिस्ट में रेनो Kwid भी एक बेहतरीन विकल्प है. ये कार 4.30 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इसमें 1.0 लीटर का इंजन मिलता है. कंपनी की मानें, तो कार 21-22 Kmpl का माइलेज देती है. इसमें CNG का विकल्प नहीं मिलता है. (Photo: renault.co.in)
मारुति Alto अभी भी इस सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प है. ये कार 3.70 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. कार 24 Kmpl तक का माइलेज पेट्रोल और 34 Km/Kg तक का माइलेज CNG पर देती है. (Photo: marutisuzuki.com)
इस लिस्ट की सबसे सस्ती कार Maruti S-Presso है, जिसकी कीमत 3.5 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार पेट्रोल पर 24 Kmpl का और CNG पर 32 Km/Kg का माइलेज देती है. ध्यान रखें कि ये कीमतें बेस वेरिएंट की हैं. (Photo: marutisuzuki.com)