प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जल्द ही जारी हो सकती है. ऐसे में अगर कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की गईं, तो किसानों की ₹2000 की किस्त अटकने का खतरा बना रहता है. सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि लाभ पाने के लिए e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक खाते की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. कई बार इन्हीं छोटी गलतियों की वजह से भुगतान रोक दिया जाता है.
PM-KISAN e-KYC करने की प्रक्रिया
किसान ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से e-KYC पूरा कर सकते हैं.
अगर ऑनलाइन e-KYC संभव नहीं है, तो किसान नजदीकी CSC सेंटर (Common Service Center) पर जाकर भी यह काम करवा सकते हैं.
बैंक और आधार लिंकिंग प्रक्रिया
स्टेटस ऐसे करें चेक
PM-KISAN पोर्टल पर जाएं
अगर ये जरूरी काम समय पर पूरे नहीं किए गए, तो 23वीं किस्त रुक सकती है या देरी से मिल सकती है. इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी सभी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि ₹2000 की सहायता समय पर मिल सके.
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क