scorecardresearch
 

PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की संख्या में आ सकती है कमी, हटाए जाएंगे ऐसे लोगों के नाम

पीएम किसान के लाभार्थियों के संख्या में तेजी से कटौती हुई है. इसके पीछे का कारण भूलेखों का सत्यापन होना है बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि 14वीं किस्त के दौरान भी बड़ी संख्या में अपात्र किसानों का नाम लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सकता है.

Advertisement
X
PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

प्रधानमंत्री किसान किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है. किसानों के खाते में ये हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है. फिलहाल किसानों के खाते में 13 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है. किसानों को अब 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.

14वीं किस्त के दौरान लाभार्थियों की संख्या में आ सकती है कमी

पिछले किस्तों के दौरान देखा गया है कि पीएम किसान के लाभार्थियों के संख्या में तेजी से कटौती हुई है. इसके पीछे का कारण भूलेखों का सत्यापन होना है बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि 14वीं किस्त के दौरान भी बड़ी संख्या में अपात्र किसानों का नाम लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सकता है.

ऐसे लोगों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

भूलेखों के सत्यापन के दौरान कुछ लोगों को अवैध तरीके से पीएम किसान योजना का फायदा उठाते हुए पाया गया. ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से लगातार पैसे वापस करने का नोटिस भेजा जा रहा है. पैसे वापस नहीं करने की स्थिति में इनपर कार्रवाई भी की जा

जून महीने के किसी भी सप्ताह में जारी हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि

Advertisement

पीएम किसान की 14 वीं किस्त जून में किसी भी सप्ताह जारी होनी की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, सरकार की ओर से इसके लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.हालांकि, किसानों को उससे पहले ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है. ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में किसान अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं.

किसान ऐसे कराएं ई-केवाईसी

इसके लिए आपको सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
इसके आपके सामने होम पेज खुल जाएगा.
फिर E-KYC के ऑप्शन पर जाएं.
इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें.
इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा.
ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी e-KYC हो जाएगी.

किसान यहां करें संपर्क

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement