ईरान को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया पोस्ट किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरानी बातचीत करने वाले बहुत अलग और "अजीब" हैं. वो हमसे कोई डील करने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं, जो उन्हें करनी भी चाहिए क्योंकि वो फ़ौजी तौर पर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं. और उनके दोबारा उठ खड़े होने का कोई चांस नहीं है. फिर भी वे सबके सामने ये कहते हैं कि वो बस हमारे प्रस्ताव पर गौर कर रहे हैं.