scorecardresearch
 
Advertisement

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, सांसदों ने की FBI से कार्रवाई की मांग

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, सांसदों ने की FBI से कार्रवाई की मांग

अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर पर हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. इसके बाद यह मामला अमेरिकी संसद तक पहुँच गया है. इस मामले में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने भारतीय और हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाने का एक घोषणापत्र भी तैयार किया था. पुलिस और एफबीआई की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई. इस घटना के सामने आने के बाद भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना और रिच मैकमिक सहित 80 से अधिक अमेरिकी सांसदों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है. सांसदों ने अटॉर्नी जनरल और एफबीआई निदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि इस मामले की जाँच संघीय हेट क्राइम के तहत की जाए. साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि इस साजिश के पीछे कोई बड़ा संगठन या अन्य लोग शामिल हैं या नहीं.

Advertisement
Advertisement