अमेरिका और ईरान में टकराव फिर बढ़ता जा रहा है जिससे किसी भी वक्त सीजफायर टूटने का खतरा पैदा हो गया है. अमेरिकी सेना ने ईरान के एक ड्रोन सेंटर को उड़ा दिया. इसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. दोनों तरफ से मिसाइल-ड्रोन अटैक के बाद मध्य पूर्व में टेंशन बढ़ता जा रहा है.