scorecardresearch
 
Advertisement

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनिया में गहराया तेल संकट

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनिया में गहराया तेल संकट

पूरी दुनिया में इस वक्त तेल का एक बड़ा महासंकट देखने को मिल रहा है. अमेरिका में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1950 के शीत युद्ध काल के डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट को लागू कर दिया है. मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले अमेरिका में डीजल की कमी और बढ़ती कीमतों से जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. दूसरी ओर, मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने अपनी गुप्त भूमिगत ड्रोन और मिसाइल निर्माण इकाइयों का वीडियो जारी कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है और होर्मुज की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले का दावा किया है.

Advertisement
Advertisement