मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने लगातार सातवें दिन ईरान पर एयर स्ट्राइक की है. रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी हमलों में यज्द, बुशहर, कलनतरी और एक प्रमुख पोर्ट क्षेत्र समेत कई स्थानों को निशाना बनाया गया. इन हमलों के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है. हालांकि हमले में हुए नुकसान और हताहतों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन क्षेत्र में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं.