दुनिया में शक्ति संतुलन के पुराने सिद्धांत के तहत ताकत ही ताकत को पहचानती है. हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वाशिंगटन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक ने दोनों महाशक्तियों के बीच तनाव को पूरी तरह खत्म तो नहीं किया, लेकिन व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स और दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर तात्कालिक समझौते का रास्ता जरूर साफ कर दिया. इस महाशक्ति कूटनीति के बीच, डोनाल्ड ट्रंप अपनी नीतियों से दुनिया के नक्शे को बदलने की कोशिश कर रहे हैं.