चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के बाद उनकी मौजूदगी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार बनाएं. उन्होंने कहा कि ईरान को लेकर अमेरिका और चीन की सोच एक जैसी है. ट्रंप ने कहा ईरान पर चर्चा हुई और हम चाहते हैं कि ये सब खत्म हो और ये महायुद्ध बंद हो लेकिन वो (ईरान) कोई बेवकूफी कर सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलना चाहिए.