कनाडा के टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है. जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. टोरंटो पुलिस के मुताबिक ये घटना शनिवार रात करीब 8 बजे सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंगटन एवेन्यू के पास हुई. शुरुआती जांच के बाद टोरंटो पुलिस ने स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए इसे एक्टिव शूटर की घटना करार दिया है. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.