अब बात नेपाल में आई बाढ़ की भयानक तस्वीर की. तिब्बत से आए अचानक बाढ़ के पानी ने रसुवा में भारी तबाही मचाई. सैलाब में कई गाड़ियां बह गईं, तीन पुलिस चौकी भी तबाह, कई हाइड्रोपावर को नुकसान पहुंचा है. बाढ़ से रसुवा सीमा नाके पर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. अधिकारियों के अनुसार, टिमुरे सहित आसपास के दो बाजार बाढ़ से पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं. जिला पुलिस कार्यालय रसुवा के अनुसार, आज सुबह करीब 9 बजे अचानक आई भीषण बाढ़ से टिमुरे बाजार की बस्ती प्रभावित हुई.