scorecardresearch
 
Advertisement

थाइलैंड में नाबालिग की बड़ी करतूत, बौद्ध भिक्षुओं को गाड़ी से रौंदा

थाइलैंड में नाबालिग की बड़ी करतूत, बौद्ध भिक्षुओं को गाड़ी से रौंदा

थाईलैंड में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. थाईलैंड के मुकदाहन शहर में एक बच्चे ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस को कुचल दिया. जिसमें कम से कम 8 भिक्षुओं की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक, 11 साल का एक लड़का अपने माता-पिता का पिकअप ट्रक बिना इजाजत लेकर निकला था. करीब 10 किलोमीटर चलाने के बाद उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और तीर्थयात्रा पर निकले भिक्षुओं के जुलूस में जा घुसा.

Advertisement
Advertisement