ईरान युद्ध के बीच पूर्वी भूमध्य सागर में एक बार फिर सैन्य तनाव बढ़ गया है. तुर्किए ने उत्तरी साइप्रस में छह F-16 फाइटर जेट तैनात किए हैं. अंकारा का कहना है कि यह सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है, खासकर तुर्की समुदाय की सुरक्षा को लेकर. हालांकि यह अंतरराष्ट्रीय विवाद का कारण बन सकता है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ साइप्रस के उस हिस्से को तुर्की का कब्जा मानते हैं.