रावलकोट से मुजफ्फराबाद की ओर कूच कर रही ये भीड़ अपना इरादा बता रही है कि अंजाम चाहे जो हो ये पीछे नहीं हटने वाले. सुबह से लोग मुजफ्फराबाद की ओर निकल पड़े हैं. पीओजेके के अलग अलग हिस्सों से कारवां निकला है. जमकर नारेबाजी हो रही है. पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पुरजोर आवाज उठ रही है.