पाकिस्तान की पुलिस ने महज 9 साल की बच्ची को गोलियों से भून दिया. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल में 10 जून को 9 साल की हानिया अहमद और उसके परिजनों को हथियारबंद लुटेरों ने कार समेत बंधक बना लिया था. उसी दौरान पुलिस ऑपरेशन में मासूम बच्ची की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान पुलिस ने संदिग्ध समझकर गोली मार दी, जिसमें हानिया की जान चली गई. ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने पाकिस्तान सरकार से मामले की जांच की मांग की है.