वहीं ईरान ने अमेरिका पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए है. विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इसे स्पष्ट युद्ध अपराध बताया है. उन्होनें आरोप लगाया कि अमेरिका अपनी ताकत दिखाने के लिए नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा है. उन्होनें कहा कि आम लोगों की जान ली जा रही है. हालांकि इन आरोपों पर अमेरिका ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.