ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का आज सातवां दिन है. पिछले छह दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है. गुरुवार को अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि खामेनेई के बाद ईरान के नए नेता के चयन में उनकी सीधी भूमिका होगी. दूसरी ओर ईरान ने इजरायल की तरफ फिर से कई मिसाइलें दागी हैं.