मक्का और मदीना पर हमलों के दावों को हूती विद्रोहियों ने खारिज कर दिया है. हूतियों का कहना है कि उन्होंने केवल सऊदी अरब के तेल ठिकानों, हवाई अड्डों और सैन्य परिसरों को निशाना बनाया था. वहीं सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने हूतियों द्वारा दागी गई मिसाइलों को सफलता से हवा में ही नष्ट कर दिया. मिसाइलों का मलबा कई इलाकों में गिरा है. क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हूती हमले जारी हैं.