scorecardresearch
 
Advertisement

सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक बार फिर बड़ा हमला होने की खबर सामने आई है. यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित एक तेल रिफाइनरी को अपना निशाना बनाया है. हूती विद्रोहियों का दावा है कि उन्होंने इस हमले को अंजाम देने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और कई ड्रोनों का इस्तेमाल किया है. विद्रोहियों के अनुसार, यह हमला यमन की राजधानी सना और अन्य प्रांतों पर सऊदी अरब द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में किया गया है.

Advertisement
Advertisement