scorecardresearch
 
Advertisement

आतंकवाद पर सवाल पूछने वाले पाकिस्तानी पत्रकार को एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब

आतंकवाद पर सवाल पूछने वाले पाकिस्तानी पत्रकार को एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब

संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशंस) में एक बार फिर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का आक्रामक और बेबाक अंदाज देखने को मिला. यहां आतंकवाद के मुद्दे पर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जब भारत को घेरने की कोशिश की, तो विदेश मंत्री ने उसे ऐसा करारा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई. दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार ने जयशंकर से सवाल पूछा था कि भारत सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद कब बंद कराएगी. इस पर तीखा प्रहार करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है. उन्होंने बेहद सख्त लहजे में पाकिस्तानी पत्रकार को आईना दिखाया.

Advertisement
Advertisement