scorecardresearch
 
Advertisement

ट्रंप ने हूतियों पर आखिरी वक्त पर टाला हमला, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट का दावा

ट्रंप ने हूतियों पर आखिरी वक्त पर टाला हमला, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट का दावा

हूथी विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़े धर्मसंकट में फंस गए हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप को फोन कर हूतियों पर अमेरिकी हवाई हमला करने का कड़ा आग्रह किया था. शुरुआत में ट्रंप और उनके सलाहकार इस सैन्य कार्रवाई के पक्ष में नहीं थे, लेकिन क्राउन प्रिंस के साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन को एयरस्ट्राइक की तैयारी करने का निर्देश दे दिया था. इसके बाद अमेरिकी सेना ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं. कमांडरों ने ठिकानों को चिन्हित कर लिया था और लड़ाकू विमानों पर बम भी लोड कर दिए गए थे. लेकिन जैसे ही विमान रनवे पर उड़ान भरने को तैयार हुए, ट्रंप ने अचानक अपना फैसला बदल दिया और हमले को टाल दिया.

Advertisement
Advertisement